Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव : वोट डालने के बाद भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने जताया जीत का भरोसा

देवेंद्र कुंवर ने कहा कि मतदान का यह उनका पहला अनुभव नहीं है. उन्होंने बताया कि एकीकृत बिहार के समय से लेकर झारखंड राज्य बनने के बाद तक वह कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं.
 
जरमुंडी के भाजपा विधायक  देवेंद्र कुंवर
  • जय राम, हो गया काम, मतदान के बाद देवेंद्र कुंवर ने भरी जीत की हुंकार

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान करने के बाद जरमुंडी के भाजपा विधायक  देवेंद्र कुंवर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और विपक्ष पर भी निशाना साधा.


देवेंद्र कुंवर ने कहा कि मतदान का यह उनका पहला अनुभव नहीं है. उन्होंने बताया कि एकीकृत बिहार के समय से लेकर झारखंड राज्य बनने के बाद तक वह कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं.


मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उन्होंने "जय राम, हो गया काम" का नारा लगाया.  साथ ही कांग्रेस और विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष घबराया हुआ है और उसकी हार तय है।


आंकड़ों के सवाल पर उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार हालात मुश्किल दिखते हैं, लेकिन अंत में परिणाम अलग निकलता है। उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड की जनता विकास और विश्वास के आधार पर मतदान करेगी।


देवेंद्र कुंवर ने परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया, उन्होंने कहा कि शाम तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.  बातचीत के अंत में उन्होंने दोहराया कि उन्हें अपनी और अपनी पार्टी की जीत का पूरा विश्वास है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही