Search

 
 
 

राज्यसभा चुनावः डॉ सरफराज होंगे महागठबंधन उम्मीदवार, नामांकन कल

 
Ranchi: झामुमो के वरिष्ठ नेता और गांडेय से पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे. इस पर मुहर रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में हुई गठबंधन दलों की बैठक में लगी. बैठक की अध्यक्षता गठबंधन दल के नेता एवं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बैठक में सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगायी गयी है. वे गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे और 11 मार्च को सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. जिसमें गठबंधन दल के विधायक शामिल होंगे. बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा मंत्री सह विधायक दल नेता आलमगीर आलम, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह समेत कई विधायक एवं नेता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-obc-community-considered-only-voter-bjp-development-concern-public-leaders-honored-arun-shankar-prasad/">जमशेदपुर

भाजपा : कांग्रेस ने ओबीसी समाज को सिर्फ मतदाता समझा, भाजपा ने विकास की चिंता व जननायकों का किया सम्मान : अरुण शंकर प्रसाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही