Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव : वोट डालने विधानसभा पहुंचे हेमंत और कल्पना सोरेन, शाम को आयेंगे नतीजे

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो गई. मतदान विधानसभा परिसर में हो रहा है, जहां सभी दलों के विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है.
 
विधानसभा पहुंचे हेमंत सोरेन

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो गई. मतदान विधानसभा परिसर में हो रहा है, जहां सभी दलों के विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मतदान करने के लिए विधानसभा पहुंचे. दोनों नेताओं ने मतदान से पहले पार्टी विधायकों के साथ चर्चा भी की. वहीं एनडीए के अधिकांश विधायक अपना वोट डाल चुके हैं.


राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है. एनडीए खेमे का दावा है कि उनके उम्मीदवार को पर्याप्त समर्थन मिलेगा और जीत सुनिश्चित है. मतदान के बाद विधानसभा से बाहर निकले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विधायक पूर्णिमा साहू ने भी जीत का भरोसा जताया.


दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के विधायकों ने मतदान प्रक्रिया के शुरुआती घंटों में वोट नहीं डाला था. हालांकि गठबंधन के सभी विधायक निर्धारित समय के भीतर मतदान करेंगे. गठबंधन की ओर से भी अपनी जीत को लेकर विश्वास जताया जा रहा है.


राज्यसभा चुनाव में विधायकों के वोट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होता है. इसलिए सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और रणनीति के तहत मतदान कराने पर जोर दे रहे हैं.


मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा. इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. नतीजों के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही