Search

तीन राज्यों में राज्यसभा चुनावः यूपी में 10 में से 8 पर बीजेपी का कब्जा, सपा की जया बच्चन को मिले 41 वोट

Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया. वहीं दो पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की. यहां समाजवादी पार्टी से जया बच्चन बंपर जीत हासिल की. उन्हें 41 वोट मिले. वहीं सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले. बीजेपी से संजय सेठ को 29 वोट मिले. जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई.  बीजेपी के संजय सेठ और आरपीएन सिंह को छोड़कर सभी को 38 वोट मिले हैं और आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं. इसे पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-ministers-visit-to-dhanbad-on-1st-dgp-and-secretary-inspected-the-program-sites/">प्रधानमंत्री

का धनबाद दौरा, 1 को, डीजीपी व सचिव ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

कर्नाटक में कौन जीते-कौन हारे

कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर ने क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीत हासिल की है. भाजपा के नारायण बंदागे भी एक सीट पर विजयी हुए हैं, जबकि भाजपा-जेडीएस उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी हार गए हैं. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/petition-related-to-former-cm-hemant-sorens-participation-in-the-budget-session-high-court-will-give-its-decision-on-wednesday/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने से संबंधित याचिका, HC बुधवार को सुनाएगा फैसला

हिमाचल में क्या हुआ

हिमाचल में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को परास्त कर दिया है. पहाड़ी राज्य में दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले थे, जिसके बाद पर्ची के जरिये नतीजे की घोषणा की गई. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को 6 वोट कम मिले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp