Search

 
 
 

राज्यसभा मुकाबला : बैजनाथ राम ने आत्मविश्वास जताया, 100 फीसदी जीत का दावा किया

झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम ने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है. विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और दोनों सीटों पर उनकी जीत तय है.
 
जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम

Ranchi : झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम ने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है. विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और दोनों सीटों पर उनकी जीत तय है.

 

मीडिया से बातचीत में बैजनाथ राम ने कहा कि उनकी जीत की संभावना 100 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में गठबंधन की बैठकों में चुनावी रणनीति और आंकड़ों की समीक्षा की गई है. साथ ही मॉक पोल के नतीजे भी उनके पक्ष में रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है.

 

भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के चुनाव मैदान में होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बैजनाथ राम ने कहा कि उनके जीतने का कोई सवाल नहीं है. उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचेंगे.

 

बैजनाथ राम विधानसभा पहुंचने से पहले पूजा-पाठ कर विजय तिलक लगाकर आए. उन्होंने इसे देवी की कृपा बताते हुए कहा कि वह हर महत्वपूर्ण कार्य से पहले ईश्वर की आराधना करते हैं.

 

पूर्व मंत्री और विधायक रह चुके बैजनाथ राम को इस बार जेएमएम ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार की मौजूदगी से चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही