Search

 
 
 

राज्यसभा : कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, इमरान प्रतापगढ़ी वक्फ बिल के विरोध में बोले, असंवैधानिक करार दिया

 
NewDelhi : राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के क्रम में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बिल को असंवैधानिक करार दिया. आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वक्फ की जमीनों को हड़पने का प्रयास कर रही है. कहा कि मुसलमानों की जमीन पर बात रखने के लिए लोकसभा में भाजपा के पास एक भी मुसलमान सांसद नहीं है. एक भी मुस्लिम महिला सांसद नहीं है. कांग्रेस सांसद ने कहा, वक्फ की जो जमीनें हैं उसे हमारे पुरखों ने डोनेट किया है.

प्रॉपर्टी मेरी, मालकियत मेरी... फिर आप कौन होते हैं पूछने वाले

निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने वक्फ बिल को लेकर भाजपा पर तंज कसा कि यदि मेरे पास कुछ प्रॉपर्टी है और मैं उसको चैरिटी में देना चाहता हूं कि तो उसे कौन रोक सकता है. कहा की देश में जब वन नेशन वन लॉ होना है तो फिर यह कहना कि केवल मुसलमान ही वक्फ दे सकता है. कपिल सिब्बल ने पूछा कि यह किस तरह से सही है. प्रॉपर्टी मेरी, मालकियत मेरी.. फिर आप कौन होते हैं पूछने वाले कि दान में किसे देना है या नहीं देना है. सवाल किया कि इस बिल में यह प्रावधान रखा क्यों गया, ये अपने आप में सवाल है.

यह कानून नहीं कानूनी भाषा में लिपटी हुई मनमानी है 

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने वक्फ बिल को लेकर आरोप लगाया कि संविधान में दिये गये अधिकारों को छीनने की कोशिश यह बिल है. यह कानून नहीं कानूनी भाषा में लिपटी हुई मनमानी है. कहा कि यह बिल 100 फिसदी संविधान के अनुच्छेद 25-26 का उल्लंघन करता है. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस बिल में कोई स्वायत्ता नहीं बची है.

सरकार को सारे धर्मों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए

समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव ने वक्फ की चर्चा में भाग लेते हुए विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि सरकार को उदार बने रहना चाहिए. सारे धर्मों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए. राम गोपाल यादव ने कहा कि मुसलमानों की बहुत बड़ी आबादी भारत में रहती है. इतनी बड़ी आबादी के साथ लोगों के यह लगे कि उसके साथ अन्याय हो रहा है तो यह गलत होगा. राम गोपाल यादव ने कहा कि जब सरकार(मोदी) ने देश की सारी संपत्त बेच ली है, तब देखा जा रहा है कि अब संपत्ति कहा बची है.

आप प्रैक्टिसिंग मुस्लिम कैसे तय करेंगे

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर सरकार को वक्फ की संपत्तियों को इतनी चिंता है तो आप नीरव मोदी को पकड़कर लाइये. उससे पैसा वसूल कर  मुसलमानों को दीजिए. सबका भला हो जायेगा. आरोप लगाया कि आप झूठ फैला रहे हैं. आप प्रैक्टिसिंग मुस्लिम कैसे तय करेंगे. क्या घरों में कैमरा लगाएंगे. बिल में ऐसे प्रावधान रखे गये हैं जो अजीब है. आपकी मंशा मुसलमानों का भला करने की नहीं है. संजय सिंह ने बिल को वापस लिये जाने की मांग की इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-jp-nadda-said-congress-kept-muslims-as-second-class-citizens-for-years/">राज्यसभा

: जेपी नड्डा ने कहा, कांग्रेस ने सालों तक मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रखा…
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही