Search

 
 
 

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी के कुच्चू में किया मतदान

 
Ranchi :  भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने मतदान किया. आदित्य प्रसाद साहू सुबह ओरमांझी प्रखंड के अपने गांव कुच्चू स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. साथ ही उन्होंने लोगों से भी वोट करने की अपील की. उनके साथ कई लोग मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इधर ओरमांझी प्रखंड में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह और उमंग देखा जा रहा है. सभी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने-अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. हालांकि ओरमांझी प्रखंड के कुछ मतदान केंद्रों पर देर से वोटिंग शुरू हुई. लेकिन प्रशासन ने इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वोटिंग शुरू करवायी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही