Search

 
 
 

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए

राघव चड्ढा ने कहा कि दो तिहाई  से ज्यादा आप के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं. इनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित अन्य नेता शामिंल हैं.
 

New Delhi : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए आज  शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति में  भाजपा में शामिल हो गये. उनके साथ आप सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी भाजपा में शामिल हो गये. 

 

 

इससे पहले राघव चड्ढा ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी (आप) से अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गयी है,  

 

 

 

उन्होंने कहा, मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं. जनता की ओर बढ़ रहा हूं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने टिप्पणी करते हुए खुद को गलत पार्टी(आम आदमी पार्टी )में सही आदमी करार दिया. कहा कि पार्टी के अंदर वे घुटन महसूस कर रहे थे.

 

राघव चड्ढा ने कहा कि दो तिहाई  से ज्यादा आप के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं. इनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित अन्य नेता शामिंल हैं.

 

बता दें कि राज्यसभा में सात पंजाब से और तीन दिल्ली से यानी 10 सांसद हैं. खबर है कि राघव चड्ढा, संदीप सिंह और अशोक मित्तल भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर औपचारिक रूप से  भाजपा की सदस्यता लेंगे.

 

जानकारी के अनुसार राज्यसभा में आप के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए भाजपा में शामिल हो जायेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी राघव चड्ढा के साथ थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही