Search

 
 
 

झारखंड के राज्यसभा सांसदों खर्च कर चुके हैं 56 करोड़, दो सांसदों के खर्च का खाता अब तक नहीं खुला

 
Ranchi: झारखंड के राज्यसभा सांसद लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (क्षेत्र विकास योजना) के तहत अब तक 55 करोड़ 82 लाख 49 हजार 123 रुपए खर्च कर चुके हैं. फिलहाल क्षेत्र विकास योजनाओं के तहत 22 करोड़ 12 लाख 34 हजार 619 रुपए और खर्च किए जाने हैं. छह में से दो सांसद प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद के खर्च का खाता अब तक नहीं खुला है. प्रदीप वर्मा को क्षेत्र विकास योजना के तहत 90 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है. जबकि सरफराज अहमद को चार करोड़ 90 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है. इसे भी पढ़ें -सिरसी">https://lagatar.in/sirsi-ta-nala-area-will-be-developed-as-a-tribal-pilgrimage-site/">सिरसी

ता नाले क्षेत्र को आदिवासी तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगाः चमरा लिंडा

खर्च करने में दीपक प्रकाश सबसे आगे

लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम तक मिली राशि को खर्च करने में सांसद दीपक प्रकाश सबसे आगे हैं. दीपक प्रकाश ने अब तक 14 करोड़ 70 लाख 63 हजार 957 रुपए खर्च किए हैं. दूसरे नंबर पर सांसद महुआ मांझी हैं. महुआ मांझी ने अब तक नौ करोड़ 60 लाख 97 हजार 932 रुपए खर्च किए हैं. तीसरे नंबर पर आदित्य साहू हैं. आदित्य साहू ने नौ करोड़ 50 लाख 41 हजार रुपए खर्च किए हैं. शिबू सोरेन ने तीन करोड़ 39 लाख रुपए खर्च किए हैं.

किस सांसद का कार्यकाल कब तक

नाम                                    कब तक कार्यकाल प्रदीप वर्मा                            30-05-2030 सरफराज अहमद                   30-05-2030 आदित्य साहू                          07-07-2028 दीपक प्रकाश                        21-06-2026 शिबू सोरेन                             21-06-2026 महुआ माजी                          07-07-2028 इसे भी पढ़ें - रफ्तार">https://lagatar.in/horrific-road-accident-in-tamar-2-dead-one-seriously-injured/">रफ्तार

का कहरः तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही