Search

राज्यसभा  : पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों के खिलाफ, 40 सीट ही बचा लें चुनाव में...

  पीएम  मोदी ने कहा, हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है. कुछ लोग इसे मोदी 3.0 कहते हैं. मोदी 3.0 अपनी पूरी ताकत विकसित भारत की नींव को मजबूत करने में लगायेगा. New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि आजादी के बाद इतने लंबे समय तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली पार्टी के पतन और गिरावट को लेकर उनके मन में संवेदनाए हैं. वह प्रार्थना करेंगे कि वह अगले आम चुनाव में 40 सीट बचा ले. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस की सोच भी आउटडेटेड (पुरानी) हो गयी है

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि वह प्रार्थना करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40 सीट ही बचा ले. तृणमूल प्रमुख ने कहा कि था कि आम चुनाव में कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीत पायेगी. उन्होंने कहा, कांग्रेस की सोच भी आउटडेटेड (पुरानी) हो गयी है. जब उसकी सोच ही आउटडेटेड हो गयी है तो उसने अपना कामकाज भी आउटसोर्स (बाहर से काम) कर लिया है.

दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन...ऐसी गिरावट...

पीएम ने कहा, देखते ही देखते इतनी पुरानी पार्टी...इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन...ऐसी गिरावट.... हमें खुशी नहीं हो रही है. आपके प्रति हमारी संवेदनाए हैं. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर देश को उत्तर और दक्षिण में बांटने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी... अब उसने देश को तोड़ने का विमर्श गढ़ना शुरू कर दिया है.

 देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिये जा रहे हैं

उन्होंने कहा, अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना और केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे...वह अब हमें उपदेश दे रहे हैं.  वो अब हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं. कांग्रेस दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों के खिलाफ रही है.

कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है...

उन्होंने कहा, जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं.उन्होंने कहा, मैं (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन) खरगे जी का विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं. उन्होंने किसी का नाम लिये बिना कहा कि लोकसभा में तो कभी कभी मनोरंजन का मौका मिल जाता है किंतु आजकल कम मिलता है क्योंकि वे दूसरी ड्यूटी पर हैं. लेकिन लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी थी वह आपने (खरगे ने) पूरी कर दी.

भारतीय परंपराओं का पालन करने वालों को हेय नजरों से देखा गया  

मोदी ने कहा कि खरगे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 सीटें पाने का आशीर्वाद दिया है और वह चाहें तो अब इस आशीर्वाद को वापस ले सकते हैं. कहा कि कांग्रेस ने देश में इस तरह का माहौल बनाया कि भारतीय परंपराओं का पालन करने वालों को हेय नजरों से देखा गया.

  बीएसएनएल और एमटीएनएल को किसने नष्ट किया?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है. कुछ लोग इसे मोदी 3.0 कहते हैं. मोदी 3.0 अपनी पूरी ताकत विकसित भारत की नींव को मजबूत करने में लगायेगा.  मोदी ने कहा, मैं स्वतंत्र भारत में पैदा हुआ था और मेरे सपने स्वतंत्र हैं...कांग्रेस ने कहा कि हमने पीएसयू को बेच दिया और उन्हें नष्ट कर दिया. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बीएसएनएल और एमटीएनएल को किसने नष्ट किया?

आज एलआईसी के शेयर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं

एचएएल की स्थिति को याद करें. कांग्रेस ने एचएएल और एयर इंडिया को बर्बाद कर दिया. कांग्रेस पार्टी और यूपीए अपनी विफलता से भाग नहीं सकती. आज जिस बीएसएनएल को आपने बर्बाद किया, वह मेड इन इंडिया 4जी और 5जी की ओर बढ़ रहा है. एचएएल रिकॉर्ड राजस्व अर्जित कर रहा है और यह एशिया का बन गया है. सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर निर्माण कारखाना. हमने कहानी बदल दी है. आज एलआईसी के शेयर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इससे पहले, प्रधानमंत्री के उच्च सदन में प्रवेश करते ही सत्ताधारी दल के सदस्यों ने खड़े होकर और मेजे थपथपाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान कुछ सदस्यों ने जय श्री राम के नारे भी लगाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment