NewDelhi : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. आज 14वें दिन भी राज्यसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया. जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी. इधर लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बापट और इनोसेंट के निधन की जानकारी सदस्यों को दी. इसके बाद कुछ देर मौन रखकर बापट और इनोसेंट को श्रद्धांजलि दी गयी और लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी. (पढ़ें, Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-suspended-ias-pooja-singhal-ed-court-rejects-discharge-petition/">Breaking
: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका)
: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
जला रहे, वो कमा रहे… [wpse_comments_template]
: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका)
राज्यसभा आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April">https://twitter.com/AHindinews/status/1642763194262511616?ref_src=twsrc%5Etfw">April
3, 2023
अडानी मुद्दे की जेपीसी मांग और हरदीप पुरी को राहुल से माफी की मांग के लिए विपक्ष ने लगाये नारे
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया. बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाना शुरू किया. इस बीच विपक्षी सदस्यों ने अडानी मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. वहीं विपक्ष केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर की गयी टिप्पणी के लिए माफी की मांग को लेकर नारे लगाने लगे. हंगामे के बीच ही सभापति ने दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये और बैठक को शुरू होने के तुरंत बाद स्थगित कर दिया. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
लोकसभा में सदस्यों ने बापट और इनोसेंट को दी श्रद्धांजलि
लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बापट और इनोसेंट के निधन की जानकारी सदस्यों को दी. लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख भी किया. इसके बाद सभा ने कुछ देर मौन रखकर बापट और इनोसेंट को श्रद्धांजलि दी. इन दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दिये जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी. महाराष्ट्र के पुणे से लोकसभा सदस्य बापट का निधन गत 29 मार्च को पुणे में हुआ था. वह 72 साल के थे. अभिनय से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले इनोसेंट 16वीं लोकसभा के सदस्य थे. उनका निधन कोच्चि में गत 26 मार्च को हुआ था. वह 75 साल के थे. इसे भी पढ़ें : आप">https://lagatar.in/you-are-burning-they-are-earning/">आपजला रहे, वो कमा रहे… [wpse_comments_template]
Leave a Comment