Search

 
 
 

रास चुनाव : प्रदीप वर्मा और डॉ सरफराज अहमद ने नामांकन दाखिल किये

 
  • - सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्रियों का आना हुआ शुरू
  • - महागठबंधन से डॉ सरफराज अहमद और भाजपा से प्रदीप वर्मा करेंगे नामांकन दाखिल 
  • - हरिहर महापात्र पर सस्पेंस कायम
  • - सरफराज अहमद नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे
  • - भाजपा विधायक भी एक साथ आये
Ranchi :   दो सीटों पर 21 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ  नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, झारखंड विकास मोर्चा के विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और भाजपा विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे. वहीं महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने अपना नामांकन पत्र भरा. नामांकन में  मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कांग्रेस विधायक व नेता आलमगीर आलम और माले विधायक विनोद सिंह शामिल हुए.

अब तक नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचे हरिहर महापात्र 

बता दें कि मुंबई के व्यवसायी हरिहर महापात्र ने भी नामांकन के लिए पर्चा खरीदा है. हालांकि अभी तक हरिहर महापात्र नॉमिनेशन दाखिल करने नहीं पहुंचे हैं. नामांकन करने की अंतिम समय दोपहर 3:00 बजे तक ही. अगर केवल डॉ सरफराज अहमद और प्रदीप वर्मा नामांकन दाखिल करते हैं तो दोनों प्रत्याशियों को संख्या बल के आधार पर निर्विरोध निर्वाचित हो जायेंगे. इसके बाद दोनों का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो जायेगा. 13 मार्च को स्क्रूटनी होगी. वहीं 14 मार्च दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं.विधानसभा के सचिव सय्यद जावेद हैदर उसी दिन चुने गये प्रत्याशी की घोषणा करेंगे. इसके बात प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा जायेगाय  बता दें कि नामांकन दाखिल करने के लिए झारखंड विधानसभा के सदस्यों की संख्या के अनुसार, कम से कम 10 विधायकों का प्रस्तावक होना जरूरी है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/cb2689e0-ca55-4660-b7b4-35f225e26081.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/b72ec4b1-4586-4d1d-828e-70111500b11b.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-6-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही