Search

 
 
 

बैंबू स्पा सेंटर से पकड़े गये राकेश, आर्यमन व ऋषि को बेल, गौरव और थाईलैंड की युवतियों को जमानत नहीं

 
Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट ने लालपुर थाना क्षेत्र से बैंबू स्पा सेंटर में पकड़े गये राकेश रंजन, आर्यमान कुमार और ऋषि बंका को जमानत दे दी है. तीनों आरोपी स्पा सेंटर के ग्राहक थे. वहीं अदालत ने स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी कराने के आरोपी व  स्पा के संचालक गौरव अग्रवाल समेत स्पा के अन्य कर्मचारियों को बेल देने से इनकार कर दिया और सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने जिनकी जमानत याचिका खारिज की है, उसमें से दो युवतियां थाईलैंड की है. सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्याययुक्त दिवाकर पांडे की अदालत में सुनवाई हुई.

2 जून को छापेमारी कर पुलिस ने कई युवक-युवतियों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

दरअसल रांची पुलिस ने 2 जून को लालपुर थाना क्षेत्र स्थित बैंबू स्पा सेंटर में छापेमारी की थी. बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर, सर्कुलर रोड के हरिओम टावर के सामने ली डिजायर कांप्लेक्स के चौथे तल्ले पर है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था. पकड़ी गयी दो युवतियाँ थाईलैंड की थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही