Ranchi: इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राकेश सहगल दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. 3 और 4 मई को उन्होंने रांची अंचल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने BNR चाणक्य, रांची में चयनित शाखा प्रबंधकों के साथ परिचर्चा की. उन्होंने कहा कि बैंक अपने विभिन्न डिजिटल उत्पादों जैसे प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन संग्रह सुविधाओं जैसे शुल्क संग्रह और सरकारी संगठनों, संस्थानों, कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत ग्राहक को पीएफएमएस सुविधाओं के माध्यम से डिजिटलीकरण की ओर ध्यान केंद्रित कर रहा है. इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-inter-school-table-tennis-players-of-surendranath-school-dominated-on-the-second-day/">रांची
जिला इंटर स्कूल टेबल टेनिस : दूसरे दिन सुरेंद्रनाथ स्कूल के खिलाड़ी रहे हावी उन्होंने कहा, वर्तमान में इंडियन बैंक पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण एमएसएमई और खुदरा ऋण का वित्तपोषण कर रहा है, और अपने विभिन्न डिजिटल उत्पादों के माध्यम से सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहा है. इस परिचर्चा में इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक एफ.आर. बोखारी, उप अंचल प्रबंधक प्रभाकर कुमार, सहायक महाप्रबंधक कुमार दिग्विजय एवं मुख्य प्रबंधकगण भी इस बैठक में उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-04-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।04 MAY।।छवि रंजन से ED की पूछताछ।।जमीन अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा।।वन पट्टा मिला, बदली जिंदगी।।बिहार में जातीय जनगणना पर रोक।।मणिपुर हिंसा, 8 जिलों में कर्फ्यू।।समेत कई खबरें और वीडियो।। "आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय, रांची के तत्वावधान में दिनांक गुरुवार को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सहगल ने अंचल प्रबंधक एफ. आर बोखारी, उप अंचल प्रबंधक, प्रभाकर कुमार एवं सहायक महाप्रबंधक कुमार दिग्विजय की उपस्थिति में "निर्मल हृदय, रांची" वृद्धाश्रम में 6 सीलिंग पंखें, एक आरओ वाटर प्यूरिफायर (RO Water Purifier) एवं जलपान सामग्री का वितरण किया गया. इंडियन बैंक इस तरह की सीएसआर पहल हमेशा से करता रहा है. [wpse_comments_template]
इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राकेश सहगल का दौरा, वृद्धा आश्रम को दी मदद

Leave a Comment