Search

 
 
 

ममता से मिले राकेश टिकैत, किसान आंदोलन के लिए समर्थन मांगा

 
Kolkata : बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. सचिवालय में हुई इस मुलाकात में टिकैत ने मुख्यतमंत्री से कृषि उत्पादों के लिए एमएसपी और किसान आंदोलन के लिए समर्थन मांगा. टिकैत ने मुख्यमंत्री को स्थानीय किसानों की समस्यानओं के बारे में भी बताया. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश टिकैत ने राज्य में कई सभाएं की थी.

इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/thousands-vehicles-sold-despite-lockdown-palamu-dto-asked-details-stir/85326/">पलामू

में लॉकडाउन के बावजूद बिके हजारों वाहन,  DTO ने मांगा ब्योरा, हड़कंप

किसान तार्किक ढंग से बात रखें, केंद्र विचार को तैयार

इधर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंेने कहा कि किसान नेता कृषि बिल पर अपनी चिंताओं को तर्क के साथ रखें. सरकार इस पर विचार करने को तैयार है. इस पर टिकैत ने कहा कि अगर केंद्र हमसे बात करना चाहता है, तो हम भी बातचीत को तैयार हैं. राष्ट्रीय राजनीति में ममता बनर्जी की भूमिका के संबंध में पूछे जाने पर टिकैत ने कहा कि हम राजनीति में नहीं हैं. हम केवल किसानों से जुड़ी समस्याओं के मामलों में समर्थन कर सकते हैं. टिकैत तीन केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अनुवाई कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि ये कानून खेतीबाड़ी का बाजारीकरण कर देंगे और बड़ी रिटेल कंपनियों के शोषण से छोटे किसानों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी.

इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/lockdown-extended-till-june-16-in-jharkhand/85246/">झारखंड

में 16 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, 4 बजे तक खुलेंगी दुकानें

यूपी चुनावों में किसान निभायेंगे अहम भूमिका- टिकैत

कई राज्यों का लगातार दौरा कर रहे टिकैत ने हाल ही में दावा किया था कि बीजेपी का जो हाल पश्चिम बंगाल चुनाव में हुआ, वही उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में भी होगा. उन्होंने कहा कि हम उत्तरप्रदेश चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. नये कृषि कानून किसानों के लिये काला कानून हैं. हम केंद्र सरकार पर इसे खत्म करने के लिए दबाव बनायेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही