Search

 
 
 

पलामू: बहनों के लिए सुरक्षा कवच है राखी - अविनाश देव

 
Medininagar: रक्षा बंधन का त्योहार सोमवार को पलामू जिले में हर्षोल्लास मनाया गया. इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी. स्थानीय संत मरियम विद्यालय के आवासीय बच्चों ने प्रांगण में रक्षा बंधन का महफिल सजाया. हॉस्टल के भाइयों को हॉस्टल की बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधा. जिन बच्चों के भाई व बहन नहीं है वे राखी बंधवाने या बढ़ने के बाद उत्साहित दिखे. मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सैकड़ो बहनों से अपने कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाते हुए रक्षाबंधन के ऐतिहासिक धार्मिक सांस्कृतिक महता को बताया. उन्होंने कहा कि भाईयों की सरपरस्ती में बहन महफूज रहे यही हमारी कामना है. उन्होंने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जो बहन हर पल असुरक्षित महसूस करती है वही बहन अपने भाई को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच बांधती है. हम सभी भाइयों को संकल्प लेना होगा कि जिस तरह से बहनें हमारी कलाइयों में रक्षाबंधन बांधकर सुरक्षित रखने के लिए भगवान से दुआ मांगती हैं उसी प्रकार हम सभी भाइयों का यह कर्तव्य होगा कि देश के हर बहन की सुरक्षा करे. मौके पर प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, हॉस्टल सुप्रिंटेंडेट उत्कर्ष देव समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही