Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राखी सावंत को मिला धमकी भरा ईमेल, सलमान को भी कड़ी सुरक्षा के बीच जान से मारने का दावा

LagatarDesk : सलमान खान के बाद अब राखी सावंत को भी धमकी दी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्ट्रेस को धमकी भरे ईमेल भेजे हैं. इस ईमेल में राखी सावंत को सलमान खान से दूर रहने की चेतावनी दी गयी है. ईमेल में बिश्नोई के गैंग ने यह भी दावा किया है कि वे मुंबई में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद सुपरस्टार सलमान खान को जान से मार देंगे. राखी सावंत ने पैपराजी के सामने मेल पढ़कर सुनाया. जानकारी के अनुसार, राखी को प्रिंस माफी नाम के एक व्यक्ति ने दो ईमेल भेजे हैं. जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गिरोह से संंबंध होने का दावा कर रहा है. पहला ईमेल राखी को 18 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर भेजा गया था और दूसरा ईमेल भी इसी दिन दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर भेजा गया. (पढ़ें, नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-does-not-have-the-guts-to-take-action-against-sand-mafia-sushil-kumar-modi/">नीतीश

कुमार में बालू माफिया पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं- सुशील कुमार मोदी)

प्रिंस माफी नाम के एक व्यक्ति ने भेजे राखी को मेल

पहले ईमेल में लिखा था कि राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है. तू सलमान खान के मामले में इन्वॉल्व मत हो वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जायेगी. तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे में ही मारेंगे. वो कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा ले. अबकी बार उसे सिक्योरिटी में ही मारेंगे. लास्ट वॉर्निंग है राखी तेरे लिए. वरना फिर तू तैयार रहना. दूसरे ईमेल में लिखा था कि राखी हम तेरे को लास्ट बार समझा रहे हैं. इसके बाद नहीं बोलेंगे. सलमान खान को कोई नहीं बचा सकता. हमें किसी का कोई डर नहीं है. सलमान का घमंड तोड़ना है. बहुत घमंड है उसके अंदर पैसे और पावर का. या तो वो भाई गोल्डी से बात करे या मरने के लिए तैयार हो जाये. उसको उसके घर के बाहर ही मारेंगे बहुत जल्दी. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/no-relief-to-rahul-from-surats-session-court-in-case-of-cancellation-of-parliament-membership-will-approach-high-court-on-friday/">संसद

सदस्यता रद्द होने के मामले में सूरत की सेशन कोर्ट से राहुल को राहत नहीं, शुक्रवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे

सलमान खान के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं राखी सावंत

बता दें कि सलमान खान और राखी सावंत काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों का रिश्ता जगजाहिर है. राखी सलमान को अपना भाई मानती हैं. वहीं सलमान भी भाई होने का पूरा फर्ज निभाते हैं और हर मुश्किल समय में राखी की मदद के लिए खड़े रहते हैं. शायद यही वजह है कि राखी और सलमान के रिश्ते अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खटकने लगे हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के बाद अब राखी सावंत को धमकी दे डाली है. इस बात का खुलासा राखी ने पैपाराजी के सामने किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/18-districts-of-jharkhand-are-in-grip-of-corona-51-new-patients-found-active-case-264/">झारखंड

के 18 जिले कोरोना की चपेट में, मिले 51 नये मरीज, एक्टिव केस 264
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही