Lagatar desk : बॉलीवुड की `ड्रामा क्वीन` राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके अंदाज़ को देखकर कई यूज़र्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं.हाल ही में राखी सावंत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.इस वीडियो में राखी बंदूक हाथ में लिए सेना की यूनिफॉर्म पहने नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/reel/DJYDfliz4aj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading""> राखी सावंत ने अपनी पोस्ट में लिखा है- ऑपरेशन सिंदूर. राखी सावंत ने उठाई पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक. आपको बता दें कि राखी ने हाथ में 2 से 3 बंदूक ले रखे हैं. राखी सावंत फिल्मी अंदाज में देश के लिए लड़ने की बात करती नजर आ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे `ओवरएक्टिंग` तो कुछ लोग `मनोरंजन का डोज` कहते नजर आ रहे हैं. राखी सावंत के वायरल वीडियो के बाद लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जरूर नहीं कि हर चीज का मजाक बनाया जाए. ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा कि क्या ये इंडियन आर्मी का मजाक बना रहीं हैं. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही राखी सावंत पाकिस्तान में अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही थीं.उस समय राखी सावंत ने कहा था कि वह तीसरी शादी करना चाहती हैं. राखी सावंत ने बताया था कि वह पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान के प्यार में हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं.
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
Leave a Comment