Search

नीट 2023 की झारखंड टॉपर छात्रा राखी ने एम्स दिल्ली में बनाई जगह

बायोम के कई और स्टूडेंट्स को मिली देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में सीट  

एमबीबीएस कोर्स के लिए विभिन्न एम्स में छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

Ranchi : बायोम इंस्टीट्यूट रांची के विद्यार्थियों ने मेडिकल काउंसलिंग के जरिये देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में अपनी जगह बनायी है. पहले चरण की काउंसलिंग में ही विद्यार्थियों ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में नामांकन हासित कर लिया है. यूजी नीट 2023 में झारखंड टॉपर छात्रा राखी कुमारी ने एम्स दिल्ली में अपनी जगह बनायी है. राखी को यूजी नीट की 720 अंक की परीक्षा में 705 अंक हासिल हुए थे. जिससे राखी को ऑल इंडिया रैंक 149 और कैटेगरी रैंक 26 हासिल हुआ था. अन्य सफल छात्र-छात्राओं में शामिल माहिया महेश्वरी ने एम्स ऋषिकेश, आदित्य अस्थाना ने एम्स पटना, प्रिया घोष ने बीएचयू वाराणसी, अभय कुमार, हिमांशु रंजन व ज्योतिरमोय ने एम्स कल्यानी, श्रेया राज ने लेडी हार्डिंग, तंजील ने एम्स देवघर, अमरेंद्र कुमार ने पीएमसीएच पटना में एमबीबीएस कोर्स के लिए चयनित हुए हैं. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा संस्था के अन्य विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में जगह मिली है. विद्यार्थियों की सफलता पर बायोम इंस्टीट्यूट के एमडी सह निदेशक पंकज सिंह ने शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किया था. इससे पहले चरण की काउंसलिंग में ही देश के प्रमुख मेडिकल संस्थान एम्स व अन्य मेडिकल कॉलेज में जगह मिली है. संस्था से सफल हुए 900 से अधिक विद्यार्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं. विद्यार्थियों को लगातार काउंसलिंग प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है, ताकि अंक के आधार पर बेहतर मेडिकल कॉलेज मिल सके. वहीं, सफल हुए विद्यार्थियों में से 178 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा. संस्था विद्यार्थियों को यूजी नीट प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन देने का काम कर रही है. विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, इसके लिए उच्च स्तरीय स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, समय-समय पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन हो, इसके लिए नियमित रूप से क्लासरूम टेस्ट सीरीज और ऑल इंडिया लेवल टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता है. संस्था से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को फुडिंग एंड लॉजिंग की सुविधा दी जाती है, जिससे बच्चे लगातार शिक्षकों के संपर्क में रह कर अपनी तैयारी कर सकें. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-afsar-alis-bail-application-rejected-court-has-also-refused-to-grant-bail-to-amit-agarwal-and-dilip-ghosh/">लैंड

स्कैम: अफसर अली की जमानत अर्जी खारिज, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को बेल देने से भी इनकार कर चुका है कोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//