Search

 
 
 

रक्षाबंधन आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Ranchi News :रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा. इसकी कुल अवधि करीब 3 घंटे 51 मिनट है. वहीं, पूर्णिमा तिथि का समापन 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे होगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा. हालांकि, 28 अगस्त को सुबह 10:12 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक राहुकाल रहेगा.

 


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल के दौरान शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है.ऐसे में बहनें राहुकाल की अवधि को छोड़कर शुभ मुहूर्त में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं

 


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा .इस दौरान बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं. इस मुहूर्त की कुल अवधि करीब 3 घंटे 51 मिनट है.वहीं, पूर्णिमा तिथि का समापन 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे होगा.

 

राखी बांधने के अन्य शुभ समय 

 

  • सुबह: 5:45 बजे से 9:45 बजे तक
  • दोपहर: 1:40 बजे से 4:15 बजे तक
  • शाम: 6:29 बजे से 9:12 बजे तक

 

28 अगस्त को नहीं रहेगा भद्रा का साया

 इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा की बाधा नहीं रहेगी. बताया गया है कि भद्रा का समय 27 अगस्त को ही समाप्त हो चुका होगा. ऐसे में 28 अगस्त को बहनें शुभ समय में भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं.

 

 राहुकाल में राखी बांधने से बचें

28 अगस्त को सुबह 10:12 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक राहुकाल रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसलिए बहनें इस समय को छोड़कर बताए गए शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही