Search

 
 
 

झरिया में कारगिल विजय दिवस पर रैली, भाजयुमो ने शहीदों को याद किया

 
Dhanbad : 100 मीटर लंबे तिरंगा झंडा के साथ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा [भाजयुमो] के कार्यकर्ताओं ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर रैली निकाली. झरिया के कतरास मोड़ से भाजयुमो के महानगर के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में  रैली निकाली गई. यह रैली कतरास मोड़ से झरिया बाजार होते हुए चिल्ड्रेन पार्क में समाप्त हुई. रैली में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन व महामंत्री तमाल राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए . इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया से कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारतीय सेना ने आज के ही दिन विजय हासिल की थी. कहा कि विजय के लिए सैकड़ों सैनिकों ने कुर्बानी दी. भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजिल दी है. भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर उन्होंने शहीदों को याद किया. यह भी पढ़ें : एसएसएलएनटी">https://lagatar.in/dhanbad-bullying-continued-for-hours-in-sslnt-womens-college/">एसएसएलएनटी

महिला कॉलेज में घंटों तक होती रही गुंडई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही