Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंडारी भाषा को आठवीं अनूसूची में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को रैली

Ranchi : झारखंड आदिवासी विकास समिति के तत्वावधान में 26 फरवरी को मुंडा समुदाय मुंडारी भाषा को संविधान की 8वीं अनूसूची में शामिल कराने के लिए चुटिया नागपुर के मुंडा गढ़ा से बहू बाजार के एसपीजी मार्ट तक रैली निकाली जाएगी. इसकी घोषणा झारखंड आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने किया है. उन्होंने कहा कि विश्व के प्राचीनतम व भारतवर्ष की कई भाषाओं की जननी मुंडारी भाषा है. राज्य भर में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है. अब तक मुंडारी भाषा को संविधान की 8वीं अनूसूची में शामिल नहीं करना दुखद है. इनकी ये हैं मांगें
  • मुंडारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए.
  • रांची रेलवे स्टेशन का नामकरण महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर किया जाए. मुंडारी लिपि में नाम लिखा जाए.
  • रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेन के एराइवल- डिपार्चर के समय की हिंदी, अंग्रेजी के साथ मुंडारी में भी उद्घोषणा की जाए.
  • रांची लोहरदगा स्टेशन के प्रवेश द्वार का नामकरण पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा सांस्कृतिक प्रवेश द्वार किया जाए.
  • ऐतिहासिक चुटिया नागपुर के प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार को भव्य तरीके से बनाया जाए एवं उसमें मुंडारी लिपि से स्वागत वाक्य लिखा जाए.
  • चुटु मुंडा एवं नागु मुंडा के मसना स्थल को ढूंढा जाए. संरक्षित व संवर्धित किया जाए.
  • मुंडाओं की प्राचीन राजधानी चुटिया नागपुर के महल के अवशेष को ढूंढा जाए. कार्बन डेटिंग पद्धति से खोजबीन कर संरक्षित एवं संवर्धित किया जाए.
  • चुटिया नागपुर मे मुंडा राजाओं द्वारा शीशे का सिक्का का प्रचलन था, जिसे ढूंढा जाए एवं संग्रहित किया जाए. शीशे के सिक्का को ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए मंगाया जाए.
  •  जिस-जिस अभिलेख एवं गजेटियर में विभिन्न यात्रियों द्वारा चुटिया नागपुर का उल्लेख किया हुआ पत्र संस्मरण एवं विभिन्न अभिलेख को संरक्षित एवं संग्रहित किया जाए.
  • सिरम टोली चौक में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाए.
  • एनी होरो मार्ग पर एनी होरो की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-did-academic-calendar-convocation-will-be-held-after-march-15/">रांची

विश्वविद्यालय ने किया एकेडमिक कैलेंडर जारी, 15 मार्च के बाद होगा दीक्षांत समारोह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही