Search

 
 
 

राममय हुई रांची, चुटिया में कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

 
Ranchi: ऐतिहासिक अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी रांची भी राम मय हो चुकी है. इसी कड़ी में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया, रांची तथा शिव मंडा पूजा समिति, चुटिया, रांची के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यों का आयोजन कर रही है. इस दौरान सभी मंदिरों को विशेष रूप से विद्युत सज्जा की गई है, समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया 21 जनवरी से दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा. 22 जनवरी को प्रातः काल से मंदिर में पूजा अर्चना होगी.  अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के तुरंत बाद महाआरती का आयोजन तथा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. रात्रि में मंदिर परिसर के चारों ओर दीया जलाकर एवं आतिशबाजी कर प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान महादेव मंडा के प्रांगण में राम मंदिर का चित्रण एवं जय श्री राम के नाम दीया से सजाया जाएगा तथा शिव मंदिर प्रांगण में महादेव की श्रृंगार पूजा विशेष रूप से की जाएगी.

इनकी है अहम भागीदारी

इस आयोजन में इनकी रहेगी विशेष भागीदारी समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो, झारखंड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संजय प्रसाद, राधेश्याम केसरी, रवि गोप, रणजीत राम, मनोज गोप, प्रमोद गोप, आयुष कुमार, महावीर रजक, तपन महतो, शुभम गोप आदि. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmms-protest-against-eds-action-against-cm-2-news-including-warning-of-violent-agitation/">गिरिडीह

: सीएम के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही