Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राम चंद्र पौडेल बने नेपाल में नए राष्ट्रपति, दोगुने से भी ज्यादा अंतर से जीता

New Delhi : नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल गुरुवार को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए. रामचंद्र पौडेल नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी सेंटर) समेत आठ दलों के गठबंधन के साझा उम्मीदवार थे. उन्होंने चुनाव में संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों के वोट हासिल किए. उन्होंने सुभाष चंद्र नेमबांग को हराया. नेपाल चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि पौडेल ने 33,802 चुनावी वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेमबांग को 15,518 वोट मिले. बता दें कि पौडेल नेपाल की संसद में 17 बार प्रधानमंत्री के चुनाव में असफल रहे हैं. पौडेल को सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी. नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 है, जिसमें संसद के 332 सदस्य और सात प्रांतों की प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं. चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम ने बताया कि 518 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों और संसद के 313 सदस्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था. नेपाल में 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव था.
 नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया कि मेरे मित्र राम चंद्र पौडेल को राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई.
नेपाल में राष्ट्रपति के चुनाव के कारण ही दो महीने पहले बना सत्तारूढ़ गठबंधन टूट गया और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड ने केपी ओली के साथ दो महीने पहले हुए राजनीतिक समझौता को भंग करते हुए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर उनके उम्मीदवार का समर्थन किया था. इसे भी पढ़ें : पंचतत्व">https://lagatar.in/actor-satish-kaushik-merged-with-panchatattva-anupam-kher-wept-bitterly/">पंचतत्व

में विलीन हुए एक्टर सतीश कौशिक, फूट-फूटकर रोये अनुपम खेर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही