Search

राम चरण की ‘पेड्डी’ का पहला गाना सुपरहिट, ‘चिकिरी चिकिरी’ 50 मिलियन व्यूज पार

 Lagatar desk : राम चरण की स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज किया है, जिसने रिलीज के साथ ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस गाने को अब तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

 

‘चिकिरी चिकिरी’ बना म्यूजिकल सेंसेशन


फिल्म के रिलीज से पहले ही ‘पेड्डी’ दर्शकों के बीच खास चर्चा में आ गई है. थिरकाने वाले बीट्स, भव्य विजुअल्स और दमदार कोरियोग्राफी से सजा फिल्म का ओपनिंग ट्रैक ‘चिकिरी चिकिरी’ एक म्यूजिकल सेंसेशन बन चुका है. इस गाने में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर की मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.

 

रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड

 

‘चिकिरी चिकिरी’ गाने को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है .करीब दो महीने पहले रिलीज हुए इस गाने ने पहले 24 घंटों में ही लगभग 4.6 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए थे, जिसके बाद यह इस साल के सबसे तेजी से बढ़ने वाले चार्टबस्टर्स में शुमार हो गया.

 

50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार


समय के साथ इस गाने की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. यूट्यूब पर इसे 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि अकेले हिंदी वर्जन ने 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. यह गाना लगातार ट्रेंडिंग प्लेलिस्ट में बना हुआ है और म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

 

सोशल मीडिया पर भी छाया गाना


यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर भी ‘चिकिरी चिकिरी’ जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. फैंस और कंटेंट क्रिएटर्स डांस वीडियो और फैन एडिट्स के जरिए इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा रहे हैं.


ए. आर. रहमान का संगीत


इस गाने का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, इसके बोल बालाजी ने लिखे हैं और इसे मोहित चौहान ने अपनी आवाज दी है. कई भाषाओं में रिलीज हुए इस गाने की धुन, डांस और भव्य प्रस्तुति को खूब सराहना मिल रही है. गाने की सफलता ने फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

 

‘पेड्डी’ की रिलीज डेट और स्टारकास्ट


बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले फिल्म का क्लैश ‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ से होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने टकराव से बचने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//