Search

 
 
 

रामभक्तों ने दिल खोलकर दिया दान, पहले दिन 3.17 करोड़ चढ़ावा चढ़ाया

 
अबतक 7.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये Ayodhya :  अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान हो गये. प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन मंगलवार को मंदिर आम लोगों के लिए खोले गये. पहले दिन कुल पांच लाख भक्तों ने प्रभु श्री राम के दर्शन किये. जबकि दूसरे दिन बुधवार को रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये. दो दिनों में कुल 7.5 लाख भक्तों ने दर्शन किये. इतना ही नहीं रामभक्तों ने दिल खोल के भगवान राम के नाम पर चढ़ावा भी चढ़ाया. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा के अनुसार, 23 जनवरी को रामभक्तों ने 3.17 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया. यह चढ़ावा श्रद्धालुओं ने 10 दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में दिया है. हालांकि बुधवार को कितना चढ़ावा चढ़ा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है. अगले दिन गिनती के बाद बुधवार को प्राप्त राशि का पता चलेगा.

श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाने में जुटा है प्रशासन

जिलाधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को पहले दिन राम मंदिर में पांच लाख लोगों ने दर्शन किये. वहीं दूसरे दिन भी श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतार में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार करते दिखे. राम मंदिर का परिसरजय श्रीराम, सियावर रामचंद्र की जय के नारे से गूंजयमान हो गया. प्रशासन भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाने के लिए जुटा रहा. सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीमों को तैनात किया गया है. राम भक्तों को परेशानी ना हो, इसके लिए एक सार्वजनिक सुविधा केंद्र और एक अलग निकास मार्ग स्थापित किया गया है. जिलाधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार, मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 7 बजे खोलने का समय है. लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते अभी मंदिर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खोला जा रहा है.

सीएम योगी ने VIP को यात्राओं के कार्यक्रम तय करने से पहले सूचना देने का किया आग्रह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की और भीड़ को प्रबंधित करने के लिए मंदिर परिसर में की गयी व्यवस्था की समीक्षा की. सीएम ने अधिकारियों को अयोध्या के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें फिलहाल रोकने का भी निर्देश दिया. साथ ही वीआईपी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनकी यात्राओं के कार्यक्रम एक सप्ताह पहले स्थानीय प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या उत्तर प्रदेश सरकार को सूचित करने की अपील की. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही