Search

 
 
 

रामभक्त घर-घर जरूर लगाएं बजरंगबली का झंडा – जय सिंह यादव

 
Ranchi : श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने शनिवार को महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रांची में राम नवमी शोभायात्रा केंद्रीय समिति के नेतृत्व में निकाली जाएगी.उन्होंने कहा कि पहली राम नवमी शोभायात्रा वर्ष 1929 में निकाली गई थी. इस वर्ष शोभायात्रा 6 अप्रैल को दोपहर 2 बजे बजरा से शुरू होगी और पिस्का मोड़ होते हुए महावीर चौक पहुंचेगी. शोभायात्रा के संचालन के लिए शहर को 20 क्षेत्रों में विभाजित कर करीब 1500 रामभक्तों की टोली गठित की गई है. अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस बार राम नवमी शोभायात्रा में लगभग लाखों रामभक्तों के शामिल होने की संभावना है, जो बजरंगबली के झंडों, गाजे-बाजे और पारंपरिक हथियारों के साथ शोभायात्रा को अनुपम रूप देंगे.

प्रमुख मार्ग और मिलन बिंदु:

शोभायात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा
• बढ़गई → मेडिकल चौक → एदलहातु → करमटोली → जेल चौक → कचहरी चौक → शहीद चौक • अन्य क्षेत्रों से आने वाली शोभायात्राएं निम्नलिखित स्थानों पर मिलेंगी: o अलबर्ट एक्का चौक: गाड़ीहोटवार, कोकर, लालपुर, थड़पकना o सर्जना चौक: लोवाड़ीह, कांटा टोली, पत्थलकुदवा, पुरुलिया रोड o शहीद चौक: पुंदाग, अरगोड़ा, गाड़ी खाना, पुरानी रांची, अपर बाजार o महावीर चौक: धावनगर, कांके रोड, गांधीनगर, हातमा o काली मंदिर चौक: नामकुम, चुटिया, गुदड़ी, कर्बला चौक, चर्च रोड o उर्दू लाइब्रेरी चौक: हिंदी पीढ़ी, लेक रोड, मल्लाह टोली o शंकट मोचन मंदिर (मेन रोड): समलोंग, बहू बाजार, चुटिया, चर्च रोड सभी शोभायात्राएं अंततः सुजाता चौक होते हुए तपोंवन मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगी.
 

व्यापक इंतजाम और अपील:

प्रेस वार्ता में महिलाओं और पुरुषों के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और निगरानी को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई. शोभायात्रा के प्रत्येक मार्ग पर एम्बुलेंस और चिकित्सक की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी. सरकारी और निजी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में रहने का आग्रह किया गया है.

2000 से अधिक सेवा और स्वागत शिविर:

शहर की धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाएं जगह-जगह सेवा शिविर लगाएंगी, जहां रामभक्तों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया जाएगा. स्वागत के रूप में अंगवस्त्र, माला, पुष्प वर्षा और मोमेंटो वितरित किए जाएंगे. साथ ही प्रसाद स्वरूप में चना, बुंदिया, खीर, पुरी, सिंघाड़ा, फल, आलू चाप, जूस आदि का वितरण किया जाएगा.
 

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

• जय सिंह यादव (अध्यक्ष) • पवन गुप्ता (उपाध्यक्ष) • सुभाष कुमार साहू (मंत्री) • प्रमोद सारस्वत (कोषाध्यक्ष) • संतोष गुप्ता, सुनील वर्मा, उदय रविदास, बलिराम प्रसाद, दीपक ओझा • प्रेम सिंह, अशोक यादव, राकेश सिंह, कमलेश यादव, आलोक दुबे, नीलाम्बर और अन्य प्रमुख व्यक्ति
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही