Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बैधनाथ राम ने किया चुनावी कार्यालय उद्घाटन

Latehar: झामुमो प्रत्याशी बैधनाथ राम, जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझु, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, भाकपा नेता प्रमोद साहु ने सोमवार को गोला में झामुमो के चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन किया. उद्धघाटन के उपरांत सभा का भी आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझु व संचालन प्रखंड सचिव मो इजहार ने किया. जिला अध्यक्ष मोती लाल नाथ शाहदेव ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव, चुनाव मात्र नहीं है यह झारखंड की अस्मिता बचाने का चुनाव है. एनडीए में शामिल दल आज झूठ के बल पर जनता को गुमराह कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन राज्य की उन्नति के लिए चुनाव लड़ रही है. बैधनाथ राम ने कहा कि भाजपा के नेता हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबराई हुई है. इस लिए पूरे देश से भाजपा नेताओं को झारखंड भेजा जा रहा है. कई राज्यों के मुख्यमंत्री को यहां लगाया गया है. कई कैबिनेट मंत्री यहां कैंप किये हुए हैं. लेकिन उन्हें पता नहीं है कि यहां की जनता हेमंत सोरेन को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य अलग हुए चौबीस साल बीत गए हैं और ज्यादा समय तक भाजपा ने ही झारखंड की सत्ता में राज किया है. जो काम उन्होंने इतने वर्षों में नहीं किया वो काम हेमंत सोरेन ने पिछले पांच साल में करके दिखाया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर हेमंत सरकार द्वारा किये हुए कार्यो को मतदाताओं को बताने की बात कही. आगे कहा कि समय कम है इसलिए गठबंधन दल के नेता व सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में लग जायें. ताकि लातेहार विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य में पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बना सके. कार्यक्रम को भाकपा नेता प्रमोद साहु,मो अलाउद्दीन, अनील साहु, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, पूर्व लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष शुशील अग्रवाल, शुभम गिरि ने भी संबोधित किया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य इस्तियाक खान, शितमोहन मुंडा, मनोज चौधरी, रामधन गंझु, मो सरफराज, राजकुमार साहु, शांति देवी, आश्रिता मुचु, रजिया देवी, जतरु मुंडा, अब्दुल अंसारी, धन्नू खान, ब्रह्मदेव प्रजापति, डब्लु प्रजापति, जियाउल राय, खुर्शीद राय, रशीद खान, असगर अली, जयमंगल गंझु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही