Vinit Abha Upadhyay Ranchi : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने कंस्ट्रक्शन कंपनी राम कृपाल कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध जांच का आदेश दिया है. दरअसल पश्चिमी सिंहभूम जिले के निवासी बसंत महतो ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से शिकायत की थी कि राम कृपाल कंस्ट्रक्शन ने बिना अनुमति के हॉट मिक्स प्लांट बैठाया है. कंपनी के द्वारा नियम विरुद्ध हॉट मिक्स प्लांट का संचालन किया जा रहा है. इस शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अफसरों ने जांच की.
राम कृपाल कंस्ट्रक्शन ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की अनुमति के बिना लगा दिया हॉट मिक्स प्लांट, कार्रवाई की अनुशंसा
Last Updated: Mar 07, 2025 12:00 AM (IST)