Search

 
 
 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SC का केंद्र, यूपी सरकार मंदिर ट्रस्ट को नोटिस, SIT से जांच रिपोर्ट मांगी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में  बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि विभिन्न याचिकाओं  पर सुनवाई करने के क्रम में आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है.
 

New Delhi  :  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में  बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि विभिन्न याचिकाओं  पर सुनवाई करने के क्रम में आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है.

 

इतना ही नहीं CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की बेंच ने राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस भेजा है. साथ ही  SIT से जांच रिपोर्ट मांगी है. सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित रखने के लिए भी कहा है.  इस मामले की अगली सुनवाई अब अगले सोमवार, 20 जुलाई को होगी.

 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज जनहित याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई की. इन याचिकाओं में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे के मैनेजमेंट में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की गुहार लगाई गयी है.

 

इन याचिकाओं में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, अजय कुमार राय और अन्य की याचिका शामिल हैं   राजद सांसद सुधाकर सिंह की एक अलग याचिका भी इसमें शामिल है. याचिकाओं में कहा गया है कि सार्वजनिक मंदिर में किसी देवता को चढ़ाया गया चढ़ावा पवित्र न्यास संपत्ति है.

 

यह एक कानूनी इकाई के रूप में देवता में निहित होती है.  ऐसे चढ़ावे का प्रबंधन करने वाले व्यक्ति पारदर्शिता, जवाबदेही और संरक्षण के कर्तव्यों से बंधे न्यासी होते हैं. द करें कि इससे पूर्व जस्टिस एमएम सुंदरेश और शील नागू की बेंच ने गोस्वामी की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही