Search

 
 
 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाः रांची जिला प्रशासन असामाजिक तत्वों पर रखेगी पैनी नजर

 
Ranchi: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आवश्यक बैठक की. इसमें विधि-व्यवस्था बनाये रखने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये. बैठक में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मौजूद थे. इस दौरान डीसी ने प्रमुख स्थानों पर सामाजिक सौहार्द, लोक परिशांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. इसे पढ़ें- JPSC:">https://lagatar.in/jpsc-civil-services-backlog-exam-completed-3400-candidates-appeared/">JPSC:

सिविल सेवा (बैकलॉग) परीक्षा संपन्न, 3400 अभ्यर्थी हुए शामिल

विवादित गीत बजाने पर मनाही

इसके साथ जिले में विभिन्न स्थानों, धार्मिक स्थलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इन कार्यक्रम स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार लाउडस्पीकर और डीजे के इस्तेमाल का निर्देश है. सभी आयोजकों को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. सभी को इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि ध्वनि प्रदूषण न हो, तय मानक और निर्धारित समयानुसार लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाए, रात 10:00 के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग ना किया जाये. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 JAN।।झारखंड में राष्ट्रपति शासन की रची गई साजिश-JMM।।सोमवार को सरकारी अवकाश!।।हम सब एक हैं और एक रहेंगे-राज्यपाल।।छिटपुर घटनाओं के बाद अलर्ट पर पुलिस।।अयोध्याः84 सेकंड के मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही