Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में धूमधाम से मनायी गयी रामनवमी, जुलूस में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Advertisement
Advertisement
Dumka :  रामनवमी के अवसर पर यहां विभिन्न अखाड़ों ने ढोल, बैण्ड बाजा के साथ जुलूस निकाला और जगह-जगह शस्त्र एवं पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन किया. दो साल बाद धूमधाम से रामनवमी जुलूस निकाले जाने से लोगों में खासा उत्साह देखा गया. दोपहर बाद से शहर के 15 अखाड़ों से जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए टीन बाजार चौक पहुंचा और यहां पारंपरिक शस्त्रों से आत्मरक्षा की कला का प्रदर्शन किया गया. शहर के टीन बाजार, शिवपहाड़, रसिकपुर, डंगालपाड़ा, महुआ डंगाल रोड, चूहा बगान, अग्रसेन भवन रोड, कानू पाड़ा, गौशाला रोड, लखीकुण्डी आदि स्थानों से पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों के साथ महावीर झण्डा लेकर जुलूस निकाला गया. इसे भी पढ़ें-मौसम">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-reached-43-degrees-in-jamshedpur-on-sunday-4-8-degrees-above-normal/">मौसम

अलर्ट : जमशेदपुर में रविवार को 43 डिग्री पहुंचा तापमान, सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक मारवाड़ी नवयुवक व्यायामशाला के अखाड़े का जुलूस देखते बन रहा था. जबकि लखीकुण्डी रामनवमी अखाड़े के पीछे महिलाएं भी बच्चों के साथ चल रही थी. जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चे भी हाथ में तलवार लेकर चल रहे थे. टीन बाजार चौक पर पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित तलवारबाजी का प्रदर्शन करती नजर आयी. रामनवमी में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मजिस्टेट के साथ इस बार दंगा निरोधी दस्ते की तैनात की गयी थी. विभिन्न अखाड़ों के साथ भी पुलिस जवानों व पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. जिला प्रशासन द्वारा टीन बाजार चौक, पोखरा चौक और वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रकाश की व्यवस्था की गयी थी. इसे भी पढ़ें-झरिया">https://lagatar.in/jharia-fire-broke-out-in-wood-godown-estimated-loss-of-one-lakh-rupees/">झरिया

:  लकड़ी गोदाम में लगी आग, एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान टीन बाजार चौक पर शांति समिति के अन्य सदस्य भी कैंप किये हुए थे. प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी जुलूसों पर नजर रखे हुए थे. दोपहर से लेकर रात को जुलूस के लौटने तक शहर की बिजली आपूर्ति रोक दी गयी है. विभिन्न चौक चौराहों पर दिनभर सशस्त्र पुलिस बल को तैनात रखा गया. इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया गया है. अर्ध सैनिक बल के जवान मोटरसाइकिल पर गश्त लगाते रहे. इसे भी पढ़ें-तपोवन">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-worships-lord-shri-ram-in-tapovan-temple-appeals-to-follow-his-ideals-see-photos/">तपोवन

मंदिर में सीएम हेमंत सोरेन ने की भगवान श्रीराम की पूजा, उनके आदर्शों पर चलने की अपील, देखें तस्वीरें

जय माता सेवा समिति ने पिलाया शर्बत, बांटे फल

दुमका टीन बाजार चौक में जय माता दी सेवा समिति द्वारा अंगूर, नारियल, शर्बत और ठंढा पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. नगर पर्षद प्रशासन के द्वारा भी यहां पेयजल उपलब्ध करवाया गया था. जय माता दी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश राउत, कोषाध्यक्ष अरूण केशरी, अजय गुप्ता, गोपी चौरसिया, दिनेश साह, शहीद सरदार, भागवत राउत विचार मंच के सचिव संदीप बमबम के साथ लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह आदि भी सेवा कार्य में लगे थे. प्रेरणा शाखा की संरक्षक रिन्कु मोदी के नेतृत्व में मारवाड़ी महिलाओं की टोली भी सेवा कार्य में लगे हुए थे. डॉ. लुईस मराण्डी भी इस दौरान फल वितरण करती देखी गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही