Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीराम के जयकारे से गूंजा रांची शहर, ग्रामीण इलाकों में भी निकली झांकी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हर ओर भगवान राम की जय-जयकार हो रही है. झारखंड में रामनवमी का पर्व अपने चरम पर हैं. श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन है. रातू रोड इलाके के झखराटांड़ मैदान, फेटा, बाड़ीटोला, हुरहुरी, टोगरीटोला,चैलदाग, टीपू टोला में झांकी निकाली गई. अखाड़ाधारियों का स्वागत झखराटांड़ मंदिर संचालन समिति की ओर से किया गया. [caption id="attachment_286861" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/2-11.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> झांकी का स्वागत करते अखाड़ा सदस्य[/caption] इसे भी पढ़ें-निर्वाचन">https://lagatar.in/there-will-be-general-observers-at-the-subdivision-level-for-the-conduct-of-elections-koderma-dc/">निर्वाचन

संचालन के लिए अनुमंडल स्तर पर सामान्य प्रेक्षक रहेंगे : कोडरमा DC
वहीं महादेव टंगरा मैदान हेहल, बाजपुर, गुड़ु सिमलिया, फुटकल टोली समेत सैकड़ों गांवों की शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान बड़ी संख्या में रामभक्त झांकी में शामिल हुए. बैंड बाजा बजाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. इस दौरान लोगों ने अस्त्र-शस्त्र का भी प्रदर्शन किया. [caption id="attachment_286864" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/3-10.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ और शर्बत का वितरण करते समिति के लोग[/caption] गर्मी को देखते हुए भक्तों की सेवा के लिये ठंडे पेय पदार्थ, तरबूज, बिस्किट से लेकर भींगा चना और अन्य चीजों की व्यवस्था की गयी है. रांची में रामनवमी का विशेष आकर्षण अलबर्ट एक्का चौक पर दिखता है. यहां पूरे शहर के अखाड़े महावीरी पताके और पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचते हैं. बता दें कि रांची समेत पूरे प्रदेश में दो साल बाद रामनवमी जुलूस निकाली गई है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-april-10th-ram-navami-celebration-in-jharkhand-naxalites-gathering-on-the-old-mountain-imran-leaves-shahbaz-will-be-the-new-prime-minister-of-pakistan-three-official-accounts/">शाम

की न्यूज डायरी।। दस अप्रैल।।झारखंड में रामनवमी की धूम।।बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों का जमावड़ा।।इमरान हटे, शाहबाज पाक के नये प्रधानमंत्री होंगे।।दो दिन में देश के तीन आधिकारिक अकाउंट हैक।।बिहार के अलावा कई वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही