Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में रामनवमी का उत्साह, 24 घंटे उल्लास, उमंग में डूबे रहे लोग

Hazaribagh : हजारीबाग में रामनवमी का उत्साह लोगों में देखने को मिला. बारिश के बीच लोगों ने जुलूस निकाला, इस दौरान राम भक्तों का उत्साह और उल्लास देखने के लिए लोगों की भीड़ मौजूद रही. रामभक्तों का कारवां भगवा वस्त्र धारण कर परंपरागत अस्त्र-शस्त्रों के साथ झांकियों संग झूमते-नाचते निकले. रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति, विभिन्न हिंदू संगठनों, सद्भावना विकास मंच के अलावा सांसद जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की समेत विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं ने सांप्रदायिक सौहार्द्र और शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न कराने में जुटे रहे. सांसद-विधायक भी रामभक्तों के साथ लाठियां और तलवार भांजने से खुद को नहीं रोक पाए.
इसे भी पढ़ें: मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-parulia-panchayat-secretariat-incomplete-for-years-fury-among-villagers/">मुसाबनी

: पारुलिया पंचायत सचिवालय वर्षों से अधूरा, ग्रामीणों में रोष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
जिला व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. जिलेभर में 5000 जवान जुलूस की निगरानी में तत्पर रहे. स्वास्थ्य विभाग और जिला नियंत्रण कक्ष भी पूरे त्योहार के दौरान आपात सेवा में लगा रहा. शहर में दर्जनों संवेदनशील स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाया गया था. सीसीटीवी और ड्रोन से जुलूस और झांकियों पर नजर रखी जा ही थी. डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चोथे अन्य अधिकारियों के साथ सुभाष मार्ग के सामने मंच पर डटे रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
रामनवमी जुलूस को देखते हुए शहर के अलग-अलग जगहों पर पेयजल और अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था नागरिकों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध कराई गई थी. शनिवार की दोपहर 12 बजे से मस्जिद मार्ग से जुलूस निकलना शुरू हुआ, तो पुलिस व प्रशासनिक पहरा बढ़ा दिया गया. हालांकि उस मार्ग में कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली. पाक रमजान में रोजा रखे मुस्लिमों ने भी जुलूस और झांकियों को आगे बढ़ाने में बखूबी सहयोग किया. सबसे पहले रामनवी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति, विभिन्न हिंदू संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मस्जिद मार्ग में भगवान श्रीराम, भक्त हनुमान, हर हर महादेव, जय भवानी का जयकारा लगाते हुए मस्जिद रोड से जुलूस निकाला.
इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-notice-regarding-appointment-of-temporary-guest-teachers-in-the-college-canceled/">घाटशिला

: महाविद्यालय में अस्थाई अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी सूचना रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही