Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी : भोजपुरी चैता दोगोला कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ समेत पलामू की कई खबरें

कार्यक्रम से कलाकारों की प्रतिभा निखरती है : मुकेश कुमार गुप्ता

Medininagar : सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सुआ कौड़िया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी को लेकर भोजपुरी चैता दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश कुमार गुप्ता, जिला परिषद बासो देवी, सुआ मुखिया दुलारी देवी, कौड़िया मुखिया अंजना सिंह, जेनरल अध्यक्ष टाइगर कुमार, उप प्रमुख शीतल सिंह निराला, झाबर मुखिया संगीता देवी , पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह, सरजा के पूर्व मुखिया आनंद कुमार, शिक्षक भर्दूल सिंह, उपाध्याय सिंह, रवींद्र सिंह, पंसस अजीत सिंह, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, उदेश्वर बैठा, सुदर्शन ठाकुर, सोरेन विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदू सिंह व संचालन सुआ के हृदया सिंह व कौड़िया से अजीत सिंह ने किया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत कई गणमान्य लोगों को माला पहनाकर किया गया. कलाकार बिहार के रौशन राज व प्रदूमन परदेशी ने कंठेसुरवा होखे न सहिया ए रामा समेत एक से बढ़कर एक कई गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को रातभर झूमने को मजबूर कर दिया. समिति ने जेनरल अध्यक्ष व आगंतुकों का स्वागत किया. जेनरल अध्यक्ष द्वारा करीब 200 के बीच गमछा व घड़ी वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें सनातनी होने का गर्व है. कहा कि कार्यक्रम से कलाकारों की प्रतिभा निखारती है. वहीं क्षेत्र में समाजिक भाईचारा, सौहार्द व एकता बढ़ता है.

पांकी में रामनवमी पर निकला विशाल जुलूस, 65 फीट के रावण का पुतला किया गया दहन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/14-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पांकी : पांकी प्रखंड में रामनवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बाजार मुख्यालय में अलग-अलग क्षेत्रों से आकर्षक झाकियां निकाली गई. पुरानी पांकी से अयोध्या राम मंदिर की भव्य झांकी पूरे गाजे बाजे के साथ निकाली गयी. भाजपा नेता लालसूरज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता, अजय गुप्ता, राहे शिव पहाड़ी मंदिर में अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया कामख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में जुलूस बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर से शाम साढ़े चार बजे निकला. इस दौरान जय श्री राम के नारा से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. जुलूस में हजारों की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे. वहीं प्रशिक्षु एसपी गौरव गोस्वामी ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सजग रहे. हनमुान मंदिर से लेकर सिंचाई विभाग मैदान तक पुलिस मुस्तैद रही. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/11-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

 बजरंग दल ने किया भंडारे का आयोजन

पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में यहां भंडारे का आयोजन किया गया.  भंडारे मेंआस-पास क्षेत्र से आये सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

 65 फीट के रावण के पुतले का किया गया दहन

पांकी सिंचाई विभाग के मैदान में पुरानी पांकी रामनवमी पूजा कमेटी द्वारा रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता एवं विशिष्ट अतिथि लालसूरज ने पुतला दहन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमेशा सत्य के मार्ग पर चले. जरूरत है उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर बेहतर समाज का निर्माण करने की.

नकटी देवी धाम को पर्यटन स्थल बनाने की करेंगे मांग : ओंकार नाथ जायसवाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/13-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पांकी : नकटी देवी धाम ग्राम होटाई को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग राज्य सरकार और जिला प्रशासन करेंगे. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही. उन्होंने कहा कि नकटी देवी धाम आस्था का प्रतीक है. जहां पर भक्तजन बहुत दूर-दूर से इस मंदिर परिसर में आते हैं. यहां आनेवाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है, लेकिन दुख की बात यह है कि इस देवी धाम में जाने आने के लिए दुर्गम रास्ता के अलावा पानी शौचालय और अन्य सुविधा नहीं है. श्री जायसवाल ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री और पलामू डीसी को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे और जल्द ही सारी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग करेंगे. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के लोगों ने भक्ति जागरण शुरू करवाया. श्री जायसवाल ने रामनवमी पूजा के अवसर पर पांकी विधानसभा के मां झारखंडी देवी मंदिर में लगने वाले मेला के अलावा पांकी तरहसी के ग्राम हुरलोंग, गौगाड़ सूरी भांग सगालीम, कुंदरी, जुरू ,लेस्लीगंज सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया. इस अवसर पर अमरेश मेहता, अनूप गुप्ता, प्रदीप मेहता, महुंगु प्रजापति, सतीश प्रजापति, चनारिक यादव, अरुण गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : शिल्पा">https://lagatar.in/ed-attaches-properties-worth-rs-98-crore-of-shilpa-shetty-and-raj-kundra/">शिल्पा

शेट्टी और राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति ईडी ने कुर्क की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही