Search

 
 
 

रामनवमी शोभा यात्रा : बुधवार को दोपहर 2 बजे से नहीं रहेगी बिजली, 200 बिजलीकर्मी करेंगे झंडों की निगरानी

 

रात 11 से 12 बजे तक निर्धारित मार्ग में नहीं रहेगी बिजली

Ranchi : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रांची शहर में बुधवार दोपहर दो बजे से बिजली बंद रहेगी. जबकि अन्य इलाकों में शोभायात्रा के प्रारंभ होते ही सभी सब स्टेशन-फीडरों से बिजली बंद कर दी जाएगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा ऐसा सुरक्षात्मक कारणों से किया जाएगा. शोभायात्रा के दौरान बिजली संबंधी किसी प्रकार की शिकायत व आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रांची विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव के द्वारा सभी डिविजन के बिजली कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. पूरे शहर में जिला प्रशासन के साथ आपसी तालमेल व निर्देश के आधार पर बिजली बंद रखे जाने की योजना है. जिन निर्धारित इलाकों से शोभायात्रा गुजरेगी या वापस होगी, उन इलाकों में रात 11 या 12 बजे तक बिजली बंद रहने की संभावना है. इसके अलावा विभाग की तरफ से छह विद्युत प्रमंडल के 18 सब डिविजन अंतर्गत करीब 200 बिजली कर्मियों की तैनाती फिल्ड में की जाएगी. जो शोभायात्रा के प्रस्थान व वापसी सहित झंडों की उंचाईयों की निगरानी करेंगे.

बिजली संबंधी शिकायत होने पर इन नंबर पर करें कॉल

कार्यपालक विद्युत अभियंता कोकर डिविजन 9431135615 रांची वेस्ट डिविजन 9431135664 न्यू कैपिटल डिविजन 9431135620 डोरंडा डिविजन 9431135608 रांची सेंट्रल डिविजन 9431135613 रांची ईस्ट डिविजन 9431135614 इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही