Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी रामनवमी : कुणाल यादव

हजारीबाग रामनवमी महासमिति का किया गया विस्तार नवचयनित अध्यक्ष के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य मनोनीत Hazaribagh : हजारीबाग के सुप्रसिद्ध मंच मंदिर प्रागंण में दिन सोमवार को रामनवमी को लेकर बैठक आयोजित की गई. इसमें रामनवमी महासमिति का विस्तार किया गया. नवनियुक्त रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव के नेतृत्व में कमिटी के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए. इस मौके पर अध्यक्ष कुणाल यादव ने कहा कि इस बार की रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तरह हम सभी रामभक्त मर्यादित होकर भव्य तरीके से राम जन्म उत्सव मनाएंगे. अध्यक्ष कुणाल यादव ने हजारीबाग वासियों को रामनवमी पर विधि व्यवस्था बनाने में महासमिति व जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :गोरैया">https://lagatar.in/clouds-of-crisis-over-the-existence-of-gauraiya-shubham-sandesh-launched-a-conservation-campaign/">गोरैया

के अस्तित्व पर छाए संकट के बादल, ‘शुभम संदेश’ ने चलाई संरक्षण की मुहिम

कमेटी में इन्हें मिली जगह

कमेटी में उपाध्यक्ष गुलाब देव मेहता, सन्नी कुमार, दिलीप उपाध्याय, बबलू चंद्रवंशी, पंकज अगेरिया, महासचिव दीपू गोप, गणेश मेहता, महामंत्री रवि यादव, धर्मेन्द्र शुक्ला, नितेश सिंह, कोषाध्यक्ष कुंदन वर्मा, सचिव सूरज कुमार, राहुल वाल्मीकि, मनोज गुप्ता, विक्रम कुमार रवि, कार्यालय प्रभारी सुमन वर्मा, मीडिया प्रभारी विजय यादव, पूजा प्रभारी गौरव गोस्वामी, पिंटू गिरी, साज सज्जा प्रभारी अर्जुन जायसवाल, अमित यादव, प्रभात कुमार, आकाश रंजन और सोशल मीडिया प्रभारी जीतेंद्र कुमार बनाए गए. वहीं विधि व्यवस्था प्रभारी कृष्ण मुरारी, मंदीप यादव, मंत्री बसंत यादव, अरविंद मेहता, अनिकेत रंजन, विरेंद्र कुमार और रविन्द्र मेहता को बनाया गया.

महासमिति में चुने गए रूट प्रभारी

रामनवमी महासमिति में चतरा रूट प्रभारी सुमीत यादव, बडकागांव रूट प्रभारी कुमेश पासवान, कटकमसांडी रूट प्रभारी अजय राणा, मंडई रूट प्रभारी अमर यादव, कोर्रा रूट प्रभारी सुभाष गुप्ता, सुनील गुप्ता, जुलुस नायक जागो साव, हीरामण गोप, ज्वालाकांत, विकास कुमार दास, कार्तिक कुमार, रंजीत कुमार, राहुल यादव, विवान गोप, अनीश गोप, चंदन पांडे, प्रिंस सिन्हा, संतोष यादव, अभिषेक राज, विवेक यादव, आकाश अग्रवाल, मनोज कुमार, रितिक कुमार, मनीष कुमार और शक्ति कुमार बनाए गए. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-former-cm-raghuvar-das-will-come-balumath-on-april-3-bjp-engaged-in-preparations/">लातेहार

: 3 अप्रैल को बालूमाथ आयेंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, तैयारियों में जुटे भाजपाई

सांसद-विधायक समेत कई लोग बनाए गए संरक्षक

संरक्षक में सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, महापौर रौशनी तिर्की, बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, वीरेंद्र कुमार बीरू, मंजीत यादव, अमरदीप यादव, पवन गुप्ता, सुधीर कुमार, राजेश यादव, मनीष गोप, राजकुमार यादव एवं ओम प्रकाश समेत सभी पूर्व रामनवमी अध्यक्ष को मनोनीत किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही