Search

 
 
 

भव्य तरीके से मनेगी रामनवमी, महिला मंडली निकालेगी शोभा यात्रा समेत गढ़वा की दो खबरें

 

पुनः अध्यक्ष बने कंचन, महिला मंडली का भी हुआ गठन

Garhwa : मझिआंव मोड़ पर कंचन साहू के आवास के समीप श्री महावीर मंडल की बुधवार को बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. साथ ही महिला मंडल का भी गठन किया गया. सर्वसम्मति से कंचन साहू को श्री महावीर मंडल का पुनः अध्यक्ष बनाया गया. जबकि पवन जायसवाल को उपाध्यक्ष, सुनील केशरी को सचिव एवं उपेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया. साथ ही नवगठित महिला मंडल में डेजी गुप्ता को अध्यक्ष बनाया तथा प्रतिभा सौर्य को सचिव बनाया गया. बैठक में धूमधाम से रामनवमी पूजा मनाने एवं महिला मंडली के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल सहित अन्य अखाड़ों के साथ समन्वय स्थापित कर एक साथ भव्य रामनवमी जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार पूरे शहर को एलईडी लाइट एवं महावीरी झंडा से सजाया जाएगा. साथ ही 16 अप्रैल को महिला मंडली के द्वारा मंगलवारी शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यह शोभा यात्रा चिनियां मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर से निकलकर मेन रोड होते हुए रामलला मंदिर में संपन्न होगी. जबकि 17 अप्रैल को विभिन्न अखाड़ों और समितियों द्वारा जुलूस, झांकी आदि निकाली जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से उक्त सहित रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के संरक्षक मुरली श्याम सोनी, अध्यक्ष उमेश कश्यप, नंदकुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश केशरी, पीएन गुप्ता, दीपक तिवारी, सरदार रणवीर सिंह, मंटू मालाकार, पूनम कांस्यकार, अनिल सोनी, राजकुमार गुप्ता सहित श्री महावीर मंडल के सभी सदस्यगण मौजूद थे.

पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने 21 दिन से अनशन पर बैठे गुलाम जिलानी का तोड़वाया अनशन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/10-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Garhwa : शहर के सहिजना मोड़ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप गत 21 दिन से अनशन पर बैठे गुलाम जिलानी को पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया. ज्ञात हो कि नूरसबा वीबी की हत्या की जांच की मांग को लेकर पिछले छह मार्च से गुलाम जिलानी अनशन पर था. पूर्व विधायक श्री तिवारी ने कहा कि उन्होंने एसपी दीपक पांडेय से इस संबंध में बात कर मामले से अवगत कराया है. एसपी ने यथाशीघ्र मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि नूरसबा बीबी के पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसके तीन मासूम बच्चे हैं. नूरसबा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. याकुब इकबाल ने कहा कि नूरसबा के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इसका मुआवजा 16 लाख रुपये मिलना है. उसी के लालच में घरवालों ने नूरसबा की भी हत्या कर दी है. मौके पर आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा और केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, विवेकानंद तिवारी, कृष्णा चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/case-of-burning-ankita-to-death-life-imprisonment-to-two-including-shahrukh/">अंकिता

को जलाकर मारने का मामला : शाहरूख समेत दो को आजीवन कारावास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही