Search

राम रंजन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का समापन

निरसा : चार दिवसीय स्वर्गीय राम रंजन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का समापन 21 नवंबर की देर रात मदनडीह खेल मैदान में हुआ . सोमेन 11 जामग्राम, पश्चिम बंगाल एवं ब्रांड कलेक्शन, आसनसोल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें सोमेन 11 जामग्राम 9 विकेट से ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही. फाइनल मैच के उद्घाटन से पूर्व राष्ट्रगान एवं स्वर्गीय राम रंजन मिश्रा को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया.  जामग्राम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, ब्रांड कलेक्शन आसनसोल ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाएं, जिसका पीछा करते हुए जामग्राम की टीम ने 8. 2 ओवर में केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भागीरथ रजवार ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था. विजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद 51 हजार का पुरस्कार स्वर्गीय राम रंजन मिश्रा की पोती राईमा मिश्रा ने दिया. मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मद सईद को एलईडी टीवी भाजपा नेता मधुरेंद्र गोस्वामी एवं राम रंजन मिश्रा के पुत्र चंडी मिश्रा ने दिया. उप विजेता को ट्रॉफी एवं नगद 31 हजार का पुरस्कार जिप सदस्य मिथुन रोहिदास एवं एमपीएल के थाना प्रभारी वसीम खान ने दिया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुखिया रामेश्वर सोरेन,विश्वरूप मंडल, अशोक गुप्ता, बृहस्पति पासवान, घुंघरू तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश कुमार सिंह, आरती मुर्मू, महेश्वर मोदी, विशु मरांडी, सुमित तिवारी, नंदन महतो, अमित साव, जयंत कुमार, सौरभ महतो, मलय मिश्रा, राजा महतो, मनोज महतो,रवि तिवारी, मिहिर तिवारी, धनंजय तिवारी जयंत कर्मकार गौरव तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : योजनाओं">https://lagatar.in/the-schemes-have-to-reach-the-homes-of-the-beneficiaries/">योजनाओं

को लाभुकों के घर तक पहुंचाना है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//