Search

 
 
 

रहमत व बरकत का महीना है रमजान : डॉ शम्स

 
Chandwa (Latehar): मुस्लिम धर्मावलंबियों का सबसे पवित्र माह रमजान चल रहा है. इस माह में मुस्लिम समुदाय रोजा रखने के साथ कई तरह के कार्य करते हैं. पवित्र माह रमजान के बारे में शहर के मशहूर दंत चिकित्सक सह युवा समाजसेवी डॉ शम्स राजा ने बताया कि रमजान का महीना रहमत व बरकत का महीना है. यह साल में एक बार आता है. जिसका इंतजार मुस्लिम समुदाय बड़ी बेसब्री से करता है. इस माह में रोजा रखा जाता है, तरावीह की नमाज अदा की जाती है. सदका और जकात अपनी संपत्ति के हिसाब से निकालकर गरीबों में बांटना हर मुसलमान के लिए जरूरी है कि इसी माह कुरान शरीफ दुनिया में नाजिल (अवतरित) हुई थी. रमजान में कुरान शरीफ को पूरी कसरत के साथ पढ़ना और सुनना वाजिब है. हमारे नबी ने फरमाया है कि तुम गुनाहों से परहेज करो, गरीबों,मजलूमों,जरूरतमंदों की मदद किया करो तुम जितनी लोगों की मदद करोगे उतना ही अल्लाह तुमसे खुश होगा. रमजान पांचों वक्त नमाज पढ़ने,गुनाहों से बचने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सीख देता है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-two-people-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar-from-kishoreganj-5-absconding/">रांची

: किशोरगंज से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार, 5 फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही