Search

 
 
 

रमजान का चांद नजर आया, रोजा कल से शुरू

 
Ranchi: राजधानी में रमजान का चांद शनिवार को देखा गया. इस्लाम धर्मालंबियों में खुशी की लहर दौड़ आई. लोग एक दूसरे को गले लगाये. हाथ मिलाकर रमजान की बधाई दी. क्योंकि रमज़ान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना माना जाता है. मुसलमान श्रद्धा और आस्था के साथ रमजान का उपवास रखेंगे. 30 दिनों तक इस्लाम मानने वाले लोग भूखे-प्यासे रहेंगे. अपनी आदतों को बेहतर बनाने के लिए गरीबों की मदद करेंगे. अल्लाह के करीब जाने की कोशिश करेंगे. रमज़ान के महीने में रोज़ा रखना इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक माना गया है. रोज़ा सूर्योदय से पहले सहरी खाने से शुरू हो जाएगी. सूर्यास्त के बाद इफ्तार के साथ रोजा खोला खोला जाएगा. रमजान शुरू होने के बाद लोग पानी तक नहीं पीयेंगे. अपने विचारों तथा कर्मों को भी शुद्ध बनाए रखेंगे. रमज़ान के समय कुरान शरीफ का विशेष महत्व दिया जाएगा. इसी महीने में अल्लाह ने कुरान शरीफ का ज्ञान दिया था. रमज़ान में लोग ज्यादा से ज्यादा कुरान पढ़ेंगे और तरावीह की नमाज़ अदा करेंगे. इसे भी पढ़ें – ट्रंप-जेलेंस्की">https://lagatar.in/heated-debate-between-trump-and-zelensky-russia-expressed-happiness-said-zelensky-got-a-strong-slap/">ट्रंप-जेलेंस्की

के बीच तीखी बहस, रूस ने खुशी जताई, कहा, जेलेंस्की को जोरदार तमाचा मिला…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही