Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांके डैम के साइट पार्क में रामकृष्ण मिशन ने कराया योगाभ्यास

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  आयुष मंत्रालय के निर्देश पर रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा कांके डैम के साइट पार्क में मंगलवार को योगाभ्यास कैंप लगाया गया. इस कैप में महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही राष्ट्रीय स्वयं संघ के लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन वालों ने बच्चों और अन्य लोगों को कई तरह के योग का अभ्यास कराये. साथ ही उन्हें योग करने के फायदे के बारे में बताया.

योगाभ्यास के बाद आस-पास की गयी साफ-सफाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Image-2022-03-22-at-11.22.56-AM.jpg"

alt="" width="576" height="1280" /> कैंप में लोगों को बताया गया कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है. साथ ही मन भी शांत रहता है. साइट पार्क में करीब 1 घंटे तक योगाभ्यास कराने के बाद कैंप में उपस्थित लोगों ने आसपास के इलाकों की साफ-सफाई भी की.

रामकृष्ण आश्रम लोगों को योग के प्रति करता है जागरूक

बता दें कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा झारखंड में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रामकृष्ण आश्रम को चिंहित किया गया है. झारखंड के विभिन्न जगहों पर रामकृष्ण आश्रम द्वारा योग अभ्यास करवाया गया. कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन आश्रम वालों ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया. साथ ही उन्हें योग सिखाये और उसके फायदे भी बताये. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-speeding-scooty-collided-with-the-divider-both-the-scooty-riders-injured/">आदित्यपुर

: तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, स्कूटी सवार दोनों युवक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही