Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रामार्चा पूजा 3 जुलाई को, तैयारी पूरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय के निकट मैदान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 3 जुलाई को रामार्चा पूजा का आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी विधायक सरयू राय में बारीडीह कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को रामार्चा पूजा एवं 4 जुलाई को प्रसाद का वितरण किया जाएगा. सरयू राय ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से प्रत्येक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामार्चा पूजा का आयोजन किया जाता है. जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं. उन्होंने कहा कि विनोद पांडे एवं सहयोगी द्वारा पूजा संपन्न कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mothers-interactive-session-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-2/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मदर्स इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन

हजारों की संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु 

मुख्य पुरोहीत की भुमिका में बेगुसराय के गौरी कांत ठाकुर शामिल रहेंगे. विधायक ने कहा कि 80 हजार निमंत्रण कार्ड छपावाया गया है, जिसे कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है. रामार्चा पूजा में कोई भी शामिल हो सकता है. वहीं प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. जिसको देखते हुए तैयारी कर ली गई है. इस अवसर पर पुरोहीत विनोद पांडे, सुबोध श्रीवास्तव,राम नारायण शर्मा, मुकुल मिश्रा, अजय सिन्हा, शंकर पोद्दार, आशुतोष राय, सुधीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही