Search

 
 
 

रामायण ने रचा नया इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

Lagatar Desk :  हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स में तीनों लीड एक्टर्स के किरदारों की झलक देखने को मिल रही है. रणबीर कपूर प्रिंस राम के दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. दूसरी ओर, यश दस सिरों वाले रावण के रूप में दिखाई दे रहे हैं. तीनों पोस्टर्स पर फिल्म की 1000 करोड़ रुपये की कमाई का जिक्र भी किया गया है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है.फिल्म ने महज 8 दिनों में 1000 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. इस खास मौके पर मेकर्स ने भगवान राम, माता सीता और रावण के नए कैरेक्टर पोस्टर शेयर किए हैं.

 

यह 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली 11वीं भारतीय फिल्म बन गई है और सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाली तीसरी फिल्म है.

1000 करोड़ की कमाई पर मेकर्स ने शेयर किए नए पोस्टर

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स में तीनों लीड एक्टर्स के किरदारों की झलक देखने को मिल रही है. रणबीर कपूर प्रिंस राम के दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. दूसरी ओर, यश दस सिरों वाले रावण के रूप में दिखाई दे रहे हैं. तीनों पोस्टर्स पर फिल्म की 1000 करोड़ रुपये की कमाई का जिक्र भी किया गया है.

 

मेकर्स का पोस्ट

साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-भारत से दुनिया तक. यह सफर जारी है.आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का आभार जताया. दुनियाभर में फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा पूरी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है.

 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण में रणबीर कपूर प्रिंस राम की भूमिका निभा रहे हैं. साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं, जबकि यश रावण बने हैं. इनके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही