Search

रामचंद्र सिंह ने सभी के लिए कार्य किया: धीरज साहू

Latehar: मनिका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने गुरुवार को महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इसके बाद सिंह डूबकी चर्च ग्रीन पार्क, महुआडांड़ स्थित सभा स्थल पर पहुंचे. इस सभा के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू थे. साहू ने कहा कि रामचंद्र सिंह सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं. उन्होंने समाज के सभी लोगों के लिए कार्य किया. अपने विधानसभा क्षेत्र में जैसा विकास का कार्य किया है, वैसा कार्य किसी भी विधानसभा में नहीं हुआ है. ये मनिका ही नही पूरे झारखंड भर में लोकप्रिय है. कहा कि महागठबंधन की सरकार फिर झारखंड की सत्ता में आ रही है. उन्होंने रामचंद्र सिंह को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की. मौके पर रामचंद्र सिंह कहा कि उन्होंने विकास के कई कार्य किए हैं. समाज के हर वर्गो का साथ उन्हे मिल रहा है. मौके सोनभद्र यूपी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो, पीएन मिश्रा, विजय यादव, विकास सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, नसीम अंसारी, हरिशंकर यादव, अमित आर्यन, इफ्तेखार अहमद, अजित पाल कुजूर, रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, अभय मिंज सुहेल अहमद समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp