Search

 
 
 

रामदास अठावले का दावा, नीतीश कुमार कभी भी NDA में हो सकते हैं शामिल

 
Patna :  मोदी सरकार के मंत्री (केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री) रामदास अठावले ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल पैदा हो गयी है. रामदास अठावले का दावा है कि नीतीश कुमार कभी भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा  कि नीतीश कुमार हमारे हैं. कभी भी वो हमारे पास आ सकते हैं. इधर से उधर और उधर से इधर तो वो आते जाते रहते हैं. आगे कहा कि उनकी गैरमौजूदगी महसूस होती है. अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में जब वो रेल मंत्री थे, तबसे हम साथ हैं. हम अब भी उनका सम्मान करते हैं. (पढ़ें, यूक्रेन">https://lagatar.in/ukraine-attacks-two-moscow-buildings-with-drones-russia-closes-airport/">यूक्रेन

ने मॉस्को के दो भवनों पर ड्रोन से हमला किया, रूस ने हवाईअड्डा बंद किया)

नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा विकास कार्य

रामदास अठावले ने नीतीश कुमार को मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से दूर रहने की सलाह दी है. इतना ही नहीं उन्होंने ने बिहार के सीएम की जमकर तारीफें भी की है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी बढ़ियां काम हो रहा है. पहले यहां की सड़कें अच्छी नहीं थी. लेकिन अब सड़कें काफी अच्छी हो गयी है. कहा कि नीतीश कुमार ने अन्य क्षेत्रों में बढ़ियां काम किया है. यहां हुए विकास कार्यों को आसानी से देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : गोपालगंज">https://lagatar.in/sex-racket-busted-in-gopalganj-five-boys-and-girls-including-hotel-owner-arrested/">गोपालगंज

में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक समेत पांच लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही