Search

रामदास सोरेन ने हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

रामदास सोरेन ने 12वें मंत्री के रूप में ली शपथ, सीएम हेमंत सोरेन रहे मौजूद Ranchi :  झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) के कद्दावर नेता और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज राजभवन में झारखंड के 12वें मंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलायी. रामदास सोरेन को चंपाई सोरेन की जगह झारखंड सरकार का मंत्री नियुक्त किया गया है. रामदास सोरेन को उन्हीं विभागों का मंत्री बनाया गया है, जो विभाग चंपाई सोरेन को दिया गया था. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, रामेश्वर उरांव के अलावा सत्ता पक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रामदास सोरेम ने झारखंड निर्माता दिशोम गुरू से मुलाकात की. इस अवसर पर उनके साथ हेमंत सोरेन, मंत्री और विधायक मौजूद रहे. https://lagatar.in/ramdas-soren-took-oath-as-minister-in-hemant-government/untitled-9-41/"

rel="attachment wp-att-941725">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-9-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

घाटशिला से दो बार विधायक रह चुके हैं रामदास

गौरतलब है कि रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार (2009 और 2019) विधायक रह चुके हैं और और वह झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष भी हैं. न्हें कोल्हान क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है.  वह झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे. झारखंड आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया.  रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं.  

चंपाई के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था मंत्री पद

बता दें कि पूर्व मंत्री चंपाई सोरेन के 28 अगस्त को झारखंड के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हेमंत सरकार में मंत्री का पद खाली हो गया था. ऐसे में झामुमो ने विधायक रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का प्रस्ताव राज्यभवन को भेजा था. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आज 10.30 बजे का समय दिया था. वहीं आज दोपहर में चंपाई सोरेन भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे. चंपाई ने दावा किया था कि राज्य सरकार की ‘‘वर्तमान कार्यशैली और नीतियों’’ ने उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की.

हेमंत के जेल जाने के बाद सीएम बने थे चंपाई

बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जनवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद दो फरवरी को चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने. छह माह बाद हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपाई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके अगले दिन चार जुलाई को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp