Search

 
 
 

रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी : बांधगाड़ी एफसी और अर्षित क्लब रांची ने अपने मुकाबले जीते

 
Ranchi : डॉ रामदयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौवीं पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बांधगाड़ी एफसी एवं अर्षित क्लब रांची की टीम अपने मैच जीतकर अगले चक्र में पहुंची. प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल गए पहले मैच में बांधगाड़ी एफसी ने हुलहुंडू एफसी को ट्राई ब्रेकर तक खींचे मुकाबले में 5-3 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच के फुल टाइम तक दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. पेनाल्टी शूटआउट में बांधगाड़ी एफसी ने जीत हासिल की. शानदार गोलकिपिंग के लिए अविनाश गाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

विकास नायक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

दिन के दूसरे मैच में अर्षित क्लब रांची बनाम बीपीएसएस दुबलिया के बीच खेला गया. मैच के प्रारंभिक चंद मिनटों के अंदर ही गोल कर अर्षित क्लब रांची ने बढ़त ले ली. दूसरे हाफ में भी अर्षित क्लब रांची ने 3 और गोल दाग दबाव बनाया और मुकाबले को 4-1 से जीत लिया. अर्षित क्लब रांची के लिए बाघम महतो, विकास नायक, धोना हंसदा एवं सुनील लोहार ने क्रमशः 1–1 गोल किया. रांची के विकास नायक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/inauguration-of-national-cadet-and-junior-kick-boxing-competition-2500-players-are-participating/">राष्ट्रीय

कैडेट व जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन, 2500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही