Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऐलोपैथी का विरोध कर सुर्खियां बनाने वाले रामदेव की कंपनी रुचि सोया ने दो माह में कमाए 16 हजार करोड़

Advertisement
Advertisement

NewDelhi : ऐलोपैथी को नॉनसेंस साइंस कहकर दुनियाभर के डॉक्टरों को अपना दुश्मन बनाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव धंधे के मामले में लकी साबित हो रहे हैं. ऐलोपैथी के विरोध में बोल कर लोगों के द्वारा ट्रोल किये गये बाबा रामदेव की ऑयल कंपनी रुचि सोया जमकर कमाई कर रही है. साथ निवेशकों को भी फायदा पहुंचा रही है.

कंपनी के शेयरों ने 93 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया

खबर है कि दो महीने में कंपनी के शेयरों ने 93 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया और कंपनी के मार्केट कैप में 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जुड़ गये. इसके  पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं. जानकारी है कि रुचि सोया पतंजलि की ही बिस्कुट बनाने वाली कंपनी खरीदने जा रही है. वहीं क्रूड पाम ऑयल की कीमत में इजाफा होने के कारण कंपनी के शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है.

रुचि सोया के शेयरों में दो महीनों में 93 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 31 मार्च को रुचि सोया का शेयर 641.35 रुपए पर बंद हुआ था. शुक्रवार को रुचि सोया का शेयर 1194.35 रुपए पर बंद हुआ. इस दौरान रुचि सोया के शेयरों में करीब 553 रुपए का इजाफा देखने को मिला. देश में शेयर बाजार में लिस्टिड कुछ ही कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले दो महीने में जबरदस्त रिटर्न दिया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बंद हुआ था.  

इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-world-is-looking-at-us-as-a-leader-in-the-matter-of-environment/82570/">पीएम

मोदी ने कहा, पर्यावरण मामले में दुनिया हमें लीडर की तरह देख रही है, भारत बड़े वैश्विक विजन के साथ आगे बढ़ रहा है

दो महीने में 16000 करोड़ से ज्यादा कमाये

 रुचि सोया के शेयरों में तेजी की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में दो महीनों में 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. 31मार्च को कंपनी का मार्केट कैप 18,973.76 करोड़ रुपए था. जो शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 35,333.77 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. यानी इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप में 16,357 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है.  रुचि सोया के शेयरों में इजाफे के कई कारण है.

इसे भी पढ़ें : ट्विटर">https://lagatar.in/twitter-re-verifies-vice-president-venkaiah-naidus-personal-account-the-removal-of-blue-tick-created-a-ruckus/82462/">ट्विटर

ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का पर्सनल अकाउंट फिर वेरिफाई किया, ब्लू टिक हटने से मचा था बवाल

रामदेव रुचि सोया के 25 फीसदी शेयर बेचने वाले हैं

पहला कारण है वायदा बाजार में पाम ऑयल की कीमत में इजाफा. जिसकी वजह से सोया ऑयल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. मौजूदा समय में पाम ऑयल की कीमत 1135 रुपए पर है. जबकि सोया ऑयल 1400 रुपए पर है.  दूसरी ओर करीब एक महीने पहले रुचि सोया की ओर से अनाउंस किया गया था कि पतंजलि नेचुरल बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड अधिग्रहण करेगी. अब हाल ही में पतंजलि की ओर से कहा गया है कि वो जल्द ही रुचि सोया के 25 फीसदी शेयर बेचने वाले हैं. रामदेव को कंपनी में हिस्सेदारी 75 फीसदी तक करनी है.  

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही