Search

तुलसीदास के बाद सबसे अधिक पढ़े जाने वाले रचनाकार हैं रामधारी सिंह दिनकर : डॉ सुबोध सिंह शिवगीत

विभावि हिंदी विभाग में मनाई गई दिनकर जयंती Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के हिंदी विभाग में शनिवार को डॉ केदार सिंह की अध्यक्षता में रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनायी गई. विभागीय प्राध्यापक डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगीत ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर तुलसीदास के बाद सबसे अधिक पढ़े जाने वाले रचनाकार हैं. दिनकर वैसे व्यक्ति थे, जिनके अंदर देश और राष्ट्र के प्रति मर मिटने की भावना थी. यही कारण है कि दिनकर जी को राष्ट्रकवि दिनकर कहा जाता है. डॉ राजू राम ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर ने साहित्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. आज भी इनके साहित्य को पढ़ने की जरूरत है. इनकी कविता को पढ़ने मात्र से ही इंसान के अंदर राष्ट्रीयता की भावना स्वतः उबाल मारने लगती है. डॉ केदार सिंह ने कहा राष्ट्रकवि दिनकर प्रखर रचनाकार थे. इनकी रचनाओं की वजह से ही इन्हें जन कवि भी कहा जाता है. इस अवसर पर विभागीय शोधार्थी रंजन कुमार, राधेश्याम, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, रूपलाल कुमार, दयानंद कुवंर, सुजाता कुमारी, राधासागर महथा, सर्वजीत कुमार एवं तृतीय समसत्र के विद्यार्थी सौरव मिश्रा, जबिहा, सालेहा, अमित आदि ने भी अपने विचार रखे. मंच संचालन शोधार्थी भारतेन्दु शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी मुकेश राम प्रजापति ने किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-personality-develops-through-nss-participate-in-it-enthusiastically-dr-dara/">चाईबासा

: एनएसएस से होता है व्यक्तित्व का विकास, इसमें बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लें : डॉ दारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp